Dumka Corona Update Today: दुमका में आज फिर मिले 02 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में मंगलवार को 50 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। सबसे अधिक 19 कोरोना पॉजिटिव रामगढ़ में मिले हैं। दुमका में लंबे समय बाद फिर से 2 कोरोना मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 07:50 AM (IST)
Dumka Corona Update Today: दुमका में आज फिर मिले 02 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल
Dumka Corona Update Today: दुमका में आज फिर मिले 02 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में मंगलवार को 50 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। सबसे अधिक 19 कोरोना पॉजिटिव रामगढ़ में मिले हैं। दुमका में लंबे समय बाद फिर से 2 कोरोना मरीज मिले। इधर मंगलवार को झारखंड में 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रांची में रिम्स की दो डॉक्टर सहित 50 संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि रिम्स तथा मेडिका में भर्ती दो-दो मरीज भी आज जांच में कोरोना पॉजीटिव निकले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 400 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 321 लोग कोरोना से लड़कर संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इन्‍हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अबतक कुल पांच मरीजों की मौत कोरोना से झारखंड में हुई है। इस तरह कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 726 पर पहुंच गया है।

झारखंड में मंगलवार को मिले 50 कोरोना संक्रमित मरीज रामगढ़ : 19 धनबाद : 09 रांची : 06 हजारीबाग : 05 पूर्वी सिंहभूम : 05 दुमका : 02 गढ़वा : 01 पलामू : 01 बोकारो : 01 सरायकेला-खरसावां : 01

chat bot
आपका साथी