Dry Day on Durga Puja: आज ड्राई डे, पूरे झारखंड में बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें

Dry Day on Durga Puja वैसे तो रांची जिला प्रशासन ने 26 अक्टूबर 2020 को ड्राई डे घोषित किया है। लेकिन शराब की सारी दुकानें पूरे झारखंड में बंद रहेंगी। सोमवार को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:01 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:24 AM (IST)
Dry Day on Durga Puja: आज ड्राई डे, पूरे झारखंड में बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें
इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

रांची, जासं। आगामी 26 अक्टूबर 2020 सोमवार को रांची जिला सहित पूरे झारखंड में ड्राई डे घोषित किया गया है। रांची ज़िला प्रशासन ने विजयदशमी के दिन ड्राई डे घोषित किया है। इस दिन रांची जिले और झारखंड के सभी जगहों पर सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची छवि रंजन ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश का पालन अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करेंगे। अगर इस दिन कहीं पर भी वैध/अवैध तरीके से शराब की बिक्री होती है तो कार्रवाई करें।

chat bot
आपका साथी