हटिया-ओरगा सेक्शन पर डीआरएम ने विंडो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने शुक्रवार को अपने शाखा अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 02:13 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 02:13 AM (IST)
हटिया-ओरगा सेक्शन पर डीआरएम ने विंडो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण
हटिया-ओरगा सेक्शन पर डीआरएम ने विंडो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, रांची : मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने शुक्रवार को अपने शाखा अधिकारियों के साथ हटिया-ओरगा सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बालसिरिग व ओरगा स्टेशन समेत कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। टाटी स्टेशन व कनरवां स्टेशन के बीच स्थित पुल संख्या-574, बानो में साउथ केबिन, इंजीनियरिग गैंग नंबर-17, बानो स्थित रेलवे कॉलोनी, बानो व महाबुआंग के बीच स्थित कर्व, पकरा व पोकला के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या-36, पोकला व बकसपुर के बीच स्थित पुल संख्या-489, गोविंदपुर रोड स्टेशन स्थित गेट संख्या-24, गोविंदपुर रोड स्टेशन व कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्हें जहां-जहां त्रुटियां नजर आई, संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसे यथाशीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अच्छे कार्यो की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एस उरांव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी चैतन्य सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महेश्वर सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) एआर दास, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) कुलदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी व विभागीय निरीक्षक उपस्थित थे।

एटीवीएम की उपयोगिता के लिए रांची रेल मंडल ने चलाया जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, रांची : यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रांची रेल मंडल ने शुक्रवार से रांची, हटिया, मुरी व लोहरदगा स्टेशन पर 15 दिवसीय जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के माध्यम से यात्रियों को एटीवीएम, मासिक सीजन टिकट की सुविधाओं, इस्तेमाल व एटीवीएम से टिकट प्राप्त करने की जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को इन सुविधाओं के उपयोग के प्रति प्रेरित करना है। रांची रेल मंडल की ओर से यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रांची, हटिया, मुरी व लोहरदगा स्टेशन पर एटीवीएम की स्थापना की गई है। इस मशीन के माध्यम से यात्री कतार में लगे बिना टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा भी उपलब्ध है।

लोहरदगा रेलवे स्टेशन परिसर में लगा मॉन्यूमेंटल नेशनल फ्लैग

जागरण संवाददाता, रांची : लोहरदगा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को मॉन्यूमेंटल नेशनल फ्लैग गया। इसकी ऊंचाई 100 फीट है, जबकि फ्लैग की लंबाई 30 फीट व चौड़ाई 20 फीट है। इससे पूर्व 25 सितंबर को रांची रेलवे स्टेशन परिसर व 14 नवंबर को रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में मॉन्यूमेंटल नेशनल फ्लैग (स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज) लगाए गए हैं। रेल मंत्रालय की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि भारतीय रेल के मुख्य स्टेशनों पर मॉन्यूमेंटल नेशनल फ्लैग लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक विभूति नारायण शर्मा, लोहरदगा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक रोबर्ट एक्का, मंडल परिचालन निरीक्षक केके यादव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विकास कुमार, ओसी रेल सुरक्षा बल लोहरदगा बीएस राठौड़ समेत कई कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी