रेल लाइन की दोहरीकरण ने बदल दी कई स्टेशनों की सूरत, पढ़ें यह रिपोर्ट

रांची से बंडामुंडा के बीच स्टेशनों का चेहरा अचानक बदलने लगा है। अभी तीन स्टेशनों का स्वरूप बदला है जबकि 12 स्टेशन ऐसे हैं जिनका स्वरूप बदलने की कतार में है। रांची से बंडामुंडा रेल लाइन के दोहरीकरण से रांची रेल मंडल अंतर्गत आने वाले 15 स्टेशन पर सुविधा होगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:58 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:58 AM (IST)
रेल लाइन की दोहरीकरण ने बदल दी कई स्टेशनों की सूरत, पढ़ें यह रिपोर्ट
रेल लाइन की दोहरीकरण ने बदल दी कई स्टेशनों की सूरत, पढ़ें यह रिपोर्ट। जागरण

रांची, जासं। रांची से बंडामुंडा के बीच स्टेशनों का चेहरा अचानक बदलने लगा है। अभी तीन स्टेशनों का स्वरूप बदला है, जबकि 12 स्टेशन ऐसे हैं, जिनका स्वरूप बदलने की कतार में है। रांची से बंडामुंडा की रेल लाइन का दोहरीकरण से रांची रेल मंडल अंतर्गत आने वाले 15 स्टेशन पर यह सुविधा होगी। अमूमन सिटी स्टेशन की सूरत बदलने के लिए कई वर्ष लग जाते हैं। संबंधित विभाग को प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजना पड़ता है , जिसकी स्वीकृति मिलने और कार्य पूरा होने तक कई वर्ष लग जाते हैं।

इन स्टेशनों की बदली है सूरत

लोधमा, गोविंदपुर और कर्रा स्टेशन की व्यवस्था में काफी बदलाव हुआ है।

स्टेशन पर होंगे फुट ओवरब्रिज की सुविधा

जहां कल तक स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज की सुविधा नहीं थी, वही इसकी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए रेलवे ट्रैक को कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।इससे जान का भी खतरा रहता है।

रेलवे कर्मियों के लिए होगा शौचालय के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

संबंधित सेक्शन में कई स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर के लिए शौचालय की सुविधा नहीं थी, जिससे रेलवे कर्मियो को परेशानी होती थी। कॉमन बाथरूम की व्यवस्था थी। लेकिन वह भी थोड़ी दूरी पर रहने के कारण परेशानी होती थी।

स्टेशन के लिए वेटिंग रूम की होगी व्यवस्था

स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जहां यात्री ट्रेन के आने के लिए इंतजार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्म पर कई नए बेंच यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

प्लेटफॉर्म को दी जा रही है ऊंचाई

स्टेशनों की सूरत बदलने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म की हाइट कम होने से काफी परेशानी होती है। इसकी सुविधा होने से काफी सहूलियत होगी।

टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ दिव्यांगों के लिए होगी खास सुविधा

स्टेशन के नए भवनों में टिकट काउंटर की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही दिव्यांगो के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे यात्रियों को टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

रांची -बंडामुंडा रेल लाइन के ड़बलिंग से रांची रेल मंडल अंतर्गत आने वाले स्टेशनों की सूरत बदली है। और भी स्टेशन इसके कतार में हैं। इससे स्टेशन पर यात्री सुविधा भी बढ़ेगी। -अवनीश, सीनियर डीसीएम, रांची रेल मंडल

chat bot
आपका साथी