Coronavirus Lockdown: न बनें लापरवाह, बहाना बनाकर घर से निकले तो कोरोना से लड़ाई में पड़ेंगे कमजोर

Coronavirus Lockdown News Update. क्या आप सोच रहे हैं कि लॉकडाउन हटने का समय करीब आ रहा है तो अब वायरस का प्रभाव भी कम हो गया है तो आप गलत हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 04:23 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: न बनें लापरवाह, बहाना बनाकर घर से निकले तो कोरोना से लड़ाई में पड़ेंगे कमजोर
Coronavirus Lockdown: न बनें लापरवाह, बहाना बनाकर घर से निकले तो कोरोना से लड़ाई में पड़ेंगे कमजोर

मुगालते में न रहें

क्या आप ये सोच रहे हैं कि हिंदपीढ़ी से कोरोना पॉजिटिव मिला है तो दूसरे इलाकों में कोई डर नहीं है। क्या आपको लग रहा है कि हर जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है तो अब खतरा कम है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो देश व समाज के लिए यह बेहद खतरनाक है।

रांची, जासं। लॉकडाउन के पालन में ढिलाई बरती जा रही है। लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को रांची के हिंदपीढ़ी को छोड़ कई इलाकों में लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। बेवजह लोग सड़क पर घूमते नजर आए। बाजारों में निर्धारित अवधि के बाद भी दोपहर के समय लोग सब्जी और अन्य सामानों की खरीदारी करते दिखे। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही।

शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। बहू बाजार, कांटा टोली चौक, लालपुर, लालपुर बाजार, रातू रोड, कचहरी चौक, हरमू रोड, डोरंडा और मेन रोड के इलाके में लापरवाही दिखी। इन जगहों पर लोग सड़कों पर घूमते दिखे। कुछ को पुलिस ने रोका, कई जगहों पर पुलिस भी अनदेखी करती रही। जिन्हें रोका गया वे पुलिस के पास जरूरी काम का बहाना करते रहे। जबकि पुलिस के सवालों का सही जवाब भी नहीं दे पाए।

कोई बिना नंबर प्लेट निकला, कई बिना हेलमेट

लॉकडाउन में भी ट्रैफिक नियमों की खूब धच्जियां उड़ीं। कई वाहन बिना नंबरों के सड़कों पर दौड़ती दिखे। कई बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे। दोपहर 2.30 बजे अल्बर्ट एक्का चौक से बिना नंबर वाली कार जाती दिखी। उसपर सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी नजर नहीं पड़ी। इसी तरह सुजाता चौक, सिरमटोली चौक, राजेन्द्र चौक सहित कई जगहों से बिना हेलमेट के भी लोग सड़कों से गुजरते रहे। उन्हें पुलिस ने भी बेरोकटोक जाने नहीं दिया। यह हाल पूरे दिन का था। पूरे दिन पुलिसकर्मियों की अनदेखी जारी रही।

हिंदपीढ़ी में रही सख्ती

हिंदपीढ़ी में पुलिस की सख्ती रही। इलाके में 15 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां लगातार निगरानी की जा रही है। इसका असर है कि लोग घरों में कैद रहे। जो इक्का-दुक्का लोग घरों से बाहर निकले उन्हें तत्काल पुलिस ने उन्हें घरों के भीतर भेज दिया। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।

क्यों कर रहे हैं लापरवाही रांची के सभी चौक-चौराहों पर कंट्रोल रूम के लाउडस्पीकर से लॉकडाउन पालन की अपील की जा रही है, फिर भी लोग बेवजह सड़कों पर क्यों निकल रहे। शहर में धारा 144 लागू है, घरों में रहने की हिदायत है, पुलिस खदेड़ भी रही है, फिर भी नहीं है डर, क्यों। हिंदपीढ़ी में पुलिस की सख्ती से सन्नाटा, दूसरी जगहों पर अनदेखी से लॉकडाउन का हो रहा उल्लंघन। थोड़ी ढील पर लोग हुए लापरवाह, बेवजह सड़कों पर निकले। रोकने पर पुलिस को देते रहे दलील। कई जगहों पर पुलिसकर्मियों ने भी की अनदेखी, नहीं हो रही थी कार्रवाई।

chat bot
आपका साथी