Ranchi District Administration: कोरोना से बिगड़ते हालात पर नियंत्रण के लिए रांची नगर निगम के साथ मिलकर काम करेगा जिला प्रशासन

Ranchi District Administration राजधानी रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रांची नगर निगम के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। साफ सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर करने का फैसला हुआ है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:09 PM (IST)
Ranchi  District Administration: कोरोना से बिगड़ते हालात पर नियंत्रण के लिए रांची नगर निगम के साथ मिलकर काम करेगा जिला प्रशासन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है।

 रांची, जासं। राजधानी रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रांची नगर निगम के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शहर में साफ सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ सभी संवेदनशील तथा कंटेनमेंट जोन वाले इलाके के सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर करने का फैसला हुआ है। वर्तमान में जिले में संक्रमण को रोकने के लिए 7 आइएएस अधिकारियों की टीम  काम कर रही है। इसके अलावा 5 आइपीएस अधिकारी लगे हुए हैं।

वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या संक्रमण के रफ्तार को रोकने की है। इसके लिए शहर में भीड़ को रोकने के साथ मास्क के इस्तेमाल को हर हाल में सुनिश्चित कराने पर जोर है। अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने से लेकर श्मशान और कब्रिस्तान में शवों के अंतिम संस्कार में आ रही परेशानी को मिल कर दूर करने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार बैठकें कर रही हैं। निरीक्षण का दौर जारी है। सोमवार को राजधानी रांची में  787 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले थे। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6973 हो गई है। सोमवार को 493  मरीज डिस्चार्ज हुए है। अलग-अलग अस्पतालों में 8 लोगों की मौत हुई। अब तक कुल 43174 पॉजिटिव केस आए हैं।

chat bot
आपका साथी