झारखंड यात्री संघ ने की मांग, मेन रोड में ई-रिक्शा के परिचालन की अनुमति दे जिला प्रशासन

झारखंड यात्री संघ ने गुरूवार को उपायुक्त को पत्र लिखकर मेन रोड में सार्वजनिक वाहन शुरू करने का आग्रह किया है। संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य सरकार के आदेश से रांची में अनलाक-2 में काफी छूट दी गयी है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 02:33 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:33 PM (IST)
झारखंड यात्री संघ ने की मांग, मेन रोड में ई-रिक्शा के परिचालन की अनुमति दे जिला प्रशासन
मेन रोड में ई-रिक्शा के परिचालन की अनुमति दे जिला प्रशासन। जागरण

रांची, जासं । झारखंड यात्री संघ ने गुरूवार को उपायुक्त को पत्र लिखकर मेन रोड में सार्वजनिक वाहन शुरू करने का आग्रह किया है। संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य सरकार के आदेश से रांची में अनलाक-2में काफी छूट दी गयी है। शाम को चार बजे तक आफिस और दुकान खोलने की इजाजत दे दी गयी है। मगर रांची के रीढ़ समझी जाने वाले मेन रोड पर कोई सार्वजनिक परिवहन का परिचालन नहीं हो रहा है। सिटी बस बंद है। सिटी बस के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए मेन रोड पर इ-रिक्शा/रिक्शा आदि पहले ही बंद कर दिए गए थे।

प्रेम मित्तल ने कहा कि मेन रोड व आसपास रांची का सबसे बड़ा खुदरा व्यावसायिक केंद्र है। यहां अनेक शिक्षण संस्थाएं, अस्पताल, बैंक, ऑफिस आदि भी है। सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों को प्रशासन द्वारा समय-समय पर अलग-अलग कारणों से बंदकर दिए जाने की वजह से आम जनता, सामान्य नागरिक, वृद्ध, महिला आदि परेशान है। सबके पास खुद का वाहन नहीं है। ऐसे में अनलाक में दुकाने खुलने के बाद भी व्यापार पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। ऐसे में मेन रोड पर ई-रिक्शा/रिक्शा का परिचालन शुरू करने की जरूरत है।

पिछले अनलाक में भी चली थी सिटी बस

कोरोना संक्रमण की पहली लहर की समाप्ति के बाद अनलाक के प्रोसेस में जिला प्रशासन के द्वारा केस कम होने के बाद भी सिटी बस के परिचालन की इजाजत दी गयी। इसमें यथा संभव शारीरिक दूरी का पालन भी किया जा रहा था। इससे आफिस, दुकान या व्यापार पर आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही सिटी बस चलने के बाद व्यापार भी बेहतर हुआ था।

chat bot
आपका साथी