बेड़ो में हथियार के बल लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार

रांची के बेड़ो इलाके में हथियार के बल लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को गिरफतार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:10 AM (IST)
बेड़ो में हथियार के बल लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार
बेड़ो में हथियार के बल लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के बेड़ो इलाके में हथियार के बल लूटपाट करने वाले चार अपराधी दबोचे गए हैं। इनके पास से पुलिस ने लूटा गया चार हजार नकद, एक लेडीज पर्स, एक मोबाइल, एक चाकू और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में रेहान अंसारी, आरिफ अंसारी, सोहेल अंसारी और अजहर अंसारी शामिल है। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने इस बात का खुलासा किया कि वे नरकोपी व उसके आसपास के इलाकों में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि बेड़ो के नरकोपी जाने वाले रास्ते में घने जंगल में मुरतो गांव के पास चार अपराधी लूटपाट कर रहे हैं। सूचना के बाद बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम को घटनास्थल पर जाकर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लूटपाट कर रहे अपराधियों की खोजबीन की। खोजबीन के क्रम में लूटपाट में शामिल चार अपराधियों में दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि दो अपराधी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। दोनों पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ में अपने दोनों फरार साथियों के बारे में बताया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य करीब एक दर्जन से अधिक लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

chat bot
आपका साथी