रांची एयरपोर्ट फिर हो रहा गुलजार, पटना व दरभंगा के लिए जल्द शुरू हो सकती है सीधी उड़ान

Ranchi Airport Jharkhand News संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद पिछले चार दिनों से रांची एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रांची से पटना विमान सेवा की लंबे समय से मांग हो रही है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:42 PM (IST)
रांची एयरपोर्ट फिर हो रहा गुलजार, पटना व दरभंगा के लिए जल्द शुरू हो सकती है सीधी उड़ान
Ranchi Airport, Jharkhand News पिछले चार दिनों से रांची एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

रांची, जासं। रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट फिर से गुलजार होने लगा है। यहां से आवागमन करने वाली फ्लाइटों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को इस एयरपोर्ट से 23 फ्लाइटों ने आवागमन किया। यही नहीं, एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ कर चार हजार के करीब पहुंच गई है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही एयरपोर्ट से पटना और दरभंगा के लिए भी फ्लाइटों का आना-जाना शुरू होगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।

झारखंड में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू होने से पहले रांची एयरपोर्ट से 40 फ्लाइटों का आवागमन शुरू हो गया था। रांची से कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के लिए विमान सेवाएं मौजूद थीं। मगर, राजधानी रांची में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का ऐलान होने पर यात्रियों की संख्या काफी घट गई थी। इस वजह से विमानन कंपनियों को कई उड़ानें रद करनी पड़ी थीं। यात्रियों की कमी के चलते दिल्ली और मुंबई की कई फ्लाइटें रोज कैंसिल हो रही थीं।

अहमदाबाद और चेन्नई की फ्लाइटें पूरी तरह से बंद करनी पड़ी थीं। इस वजह से सात-आठ फ्लाइटें ही उड़ान भर पाती थीं। मगर, अब 18 जून से माहौल बदलना शुरू हुआ है। 18 जून को रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइटों ने उड़ान भरी। इतनी ही फ्लाइटों का एयरपोर्ट पर आगमन भी हुआ। इन फ्लाइटों से 1209 यात्रियों का आगमन हुआ और 1671 यात्रियों का प्रस्थान हुआ। जबकि, 17 जून को ही एयरपोर्ट पर सिर्फ आठ फ्लाइटें आई थीं और इतनी ही फ्लाइटें यहां से उड़ी थीं।

इन फ्लाइटों में 747 लोग आए थे और 916 लोगों ने उड़ान भरी थी। इस तरह, अब यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से रांची से पटना के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी तरह, रांची से दरभंगा के लिए भी उड़ान जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए भी कंपनियां एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के दफ्तर में भागदौड़ कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी