यात्रियों की कमी के चलते रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी हो सकती है बंद

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते फैलाव को देखते हुए रांची रेल मंडल कई ट्रेनों को निरस्त करने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:31 AM (IST)
यात्रियों की कमी के चलते रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी हो सकती है बंद
यात्रियों की कमी के चलते रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी हो सकती है बंद

जागरण संवाददाता, रांची : कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते फैलाव को देखते हुए रांची रेल मंडल कुछ ट्रेनों को बंद करने पर विचार कर रहा है। इनमें रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी ट्रेन भी शामिल है। इन दोनों ट्रेनों में यात्री नहीं मिल रहे हैं। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। सरकार ने लोगों को घर पर रहने की हिदायत दी है। इसके चलते इन ट्रेनों में यात्रियों की कमी पड़ गई है। इससे इन ट्रेनों को चलाने में घाटा हो रहा है। रेलवे बोर्ड ने जोन से ऐसी ट्रेनों की सूची मांगी थी। जो घाटे में दौड़ रही हैं। रांची रेल मंडल ने दर्जन भर ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड को भेजी है। इनमें रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी भी शामिल हैं। रांची धनबाद इंटरसिटी ट्रेन इस्ट सेंट्रल जोन की ट्रेन है। जबकि रांची देवघर ईस्टर्न रेलवे की ट्रेन है। ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर नहीं मिलने से कई ट्रेनों को बंद कर चुका है। रांची हावड़ा स्पेशल ट्रेन इस्टर्न रेलवे ने पहले ही बंद कर दी है। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन इस्टर्न रेलवे ने 7 मई को ही बंद कर दिया था। रांची रेल मंडल के सूत्र बताते हैं कि मंडल से जोन को पत्र भेजा गया है कि इन दोनों ट्रेन में यात्रियों की कमी है। इनके परिचालन से यात्रियों पर काम का लोड बढ़ रहा है। जबकि मंडल के लगभग 475 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बताते हैं कि इसी के चलते इन दोनों ट्रेनों को भी बंद करने वाले प्रस्ताव की सूची में डाला गया है। अब दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अधिकारी रेलवे बोर्ड के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड भी हालात की समीक्षा कर रहा है। रेलवे बोर्ड एक-एक कर ट्रेनों को बंद करने का ऐलान करेगा। इससे पहले इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि इस हालात में सभी लोग अपने अपने घरों को पहुंच जाएं।

chat bot
आपका साथी