Jharkhand T20 Cricket Tournament: धनबाद की जीत में नजीम चमके, बोकारो ब्लास्टर्स को सात विकेट से हराया

Jharkhand T20 Cricket Tournament विकास विशाल ने 59 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। पप्पू कुमार सिंह ने 19 आयुष भारद्वाज ने 10 व आशीष कुमार ने 22 रन बनाए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:09 PM (IST)
Jharkhand T20 Cricket Tournament: धनबाद की जीत में नजीम चमके, बोकारो ब्लास्टर्स को सात विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच का पुरस्‍कार लेते नजीम।

रांची, खेल संवाददाता। झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को धनबाद डायनामोज ने बोकारो ब्लास्टर्स को सात विकेट से पराजित कर दिया है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहले खेलते हुए बोकारो की टीम ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। विकास विशाल ने 59 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। पप्पू कुमार सिंह ने 19, आयुष भारद्वाज ने 10 व आशीष कुमार ने 22 रन बनाए। धनबाद की ओर से साहिल राज व अभिषेक यादव ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में धनबाद की टीम ने 18.1 ओवरों में तीन विकेट पर 127 रन बना लिए। नजीम सिद्धिकी ने 54 गेंदों पर छह चौके व तीन छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। सत्य सेतु ने 36 व आर्यमन हुड्डा ने 11 रन बनाए। बोकारो की ओर से आशीष कुमार, पंकज यादव, विकास विशाल ने एक-एक विकेट लिए। विजेता टीम के नजीम सिद्धिकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार जेएससीए के सदस्य राजीव रंजन ने प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी