Dhanbad Corona Update: धनबाद में 27, गिरिडीह में 08, हजारीबाग-बोकारो-जमशेदपुर में 12 कोरोना पाॅजिटिव

Dhanbad Coronavirus News Update झारखंड में सोमवार को 160 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 68 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:20 PM (IST)
Dhanbad Corona Update: धनबाद में 27, गिरिडीह में 08, हजारीबाग-बोकारो-जमशेदपुर में 12 कोरोना पाॅजिटिव
Dhanbad Corona Update: धनबाद में 27, गिरिडीह में 08, हजारीबाग-बोकारो-जमशेदपुर में 12 कोरोना पाॅजिटिव

रांची, जेएनएन। Jamshedpur Coronavirus News Update झारखंड में सोमवार को 160 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 68 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5712 पर पहुंच गया है। आज मिले कोरोना मरीजों में गढ़वा में 35, धनबाद में 27, गिरिडीह में आठ, हजारीबाग, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में चार-चार, पलामू तथा पाकुड़ में तीन-तीन, रामगढ़, देवघर, साहिबगंज तथा लोहरदगा में एक-एक नए मरीज की पहचान हुई।

आज रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 22 पुलिसकर्मी जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच पाकुड़ में 30, लोहरदगा में 27, हजारीबाग में 18, पश्चिमी सिंहभूम में 11, पूर्वी सिंहभूम में तीन, पलामू में दो, रांची में एक कोरोना मरीज साेमवार को स्वस्थ भी हुए।

झारखंड में सोमवार को मिले 160 कोरोना पॉजिटिव रांची : 68 गढ़वा : 35 धनबाद : 27 गिरिडीह : 08 हजारीबाग : 04 बोकारो : 04 जमशेदपुर : 04

chat bot
आपका साथी