रांची के डिप्‍टी मेयर ने टीकाकरण केंद्रों की संख्‍या बढ़ाने की मांग की Ranchi News

Coronavirus Vaccination in Jharkhand डिप्टी मेयर ने कहा कि झारखंड में लगभग 2 करोड़ युवाओं की आबादी है। अगर उस हिसाब से आकलन करेंगे तो टीकाकरण का कार्य लगभग एक साल में भी पूरा नहीं हो सकता। तब तक संक्रमण पूरे राज्य में फैल जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:14 AM (IST)
रांची के डिप्‍टी मेयर ने टीकाकरण केंद्रों की संख्‍या बढ़ाने की मांग की Ranchi News
Coronavirus Vaccination in Jharkhand संजीव विजयवर्गीय। फाइल फोटो

रांची, जासं। रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार टीकाकरण केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी करे। पूरे राज्य में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए 490 केंद्र बनाए गए हैं। यह झारखंड की आबादी के अनुसार अपर्याप्त है। झारखंड में लगभग 2 करोड़ युवाओं की आबादी है। अगर उस हिसाब से आकलन करेंगे तो टीकाकरण का कार्य लगभग एक साल में भी पूरा नहीं हो सकता।

तब तक संक्रमण पूरे राज्य के कोने-कोने में फैल जाएगा। इस पर अंकुश लगाने और संक्रमण पर लगाम लगाने में मुश्किल आएगी। इसलिए टीकाकरण में तेजी लाने के लिए पर्याप्त मात्रा में टीकाकरण केंद्र खोला जाए एवं जल्द से जल्द टीकाकरण कर झारखंड को कोविड 19 से मुक्त किया जाए। टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ने से अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं।

सेवा सदन में कोरोना मरीजों को नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

कोविड महामारी के चलते मरीजों को ऑक्सीजन की अतिरिक्त आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नागरमल मोदी सेवा सदन रांची ने 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता का एक अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को नागरमल मोदी सेवा सदन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरावगी एवं संजीवनी वी केयर के अध्यक्ष अंचल किंगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इससे मरीजों को हाई फ्लो मशीन द्वारा ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की जा सकेगी। यह प्लांट आज से कार्यरत हो गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उद्घाटन का कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरमल मोदी सेवा सदन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरावगी ने ऑनलाइन उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अंचल किंगर, पूर्व अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, राजेश सरावगी व प्रवीण मुरारका समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी