देवघर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ बने लोकायुक्त के नए सचिव, ग्रहण किया पदभार

Jharkhand Lokayukta Jharkhand Hindi News लोकायुक्त के नए सचिव सचिंद्र बिरुआ ने मंगलवार को योगदान दिया। इस दौरान उन्‍होंने लोकायुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारियों-कर्मियों का परिचय लिया और अपने कार्य व दायित्व के बारे में जानकारी हासिल की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:21 PM (IST)
देवघर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ बने लोकायुक्त के नए सचिव, ग्रहण किया पदभार
Jharkhand Lokayukta, Jharkhand Hindi News लोकायुक्त के नए सचिव सचिन्द्र बिरुआ।

रांची, राज्य ब्यूरो। देवघर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ लोकायुक्त के नए सचिव बने हैं। उन्होंने मंगलवार को पुराने सचिव संजय कुमार से पदभार ग्रहण किया। पुराने सचिव संजय कुमार अब खूंटी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनेंगे। वे बुधवार को खूंटी में योगदान देंगे। संजय कुमार ने 14 मार्च 2017 को लोकायुक्त के सचिव के रूप में योगदान दिया था। उन्होंने लोकायुक्त के सचिव के रूप में चार साल से भी अधिक समय तक योगदान दिया है। इस दरम्यान उनका बेहतर कार्यकाल रहा। लोकायुक्त के नए सचिव सचिंद्र बिरुआ ने योगदान के साथ ही लोकायुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारियों-कर्मियों का परिचय लिया और अपने कार्य व दायित्व के बारे में गहन जानकारी हासिल की।

गौरतलब है कि झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का इसी वर्ष 29 जून को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद से ही झारखंड के लोकायुक्त का पद रिक्त पड़ा है। जस्टिस डीएन उपाध्याय कोरोना वायरस से संक्रमित थे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वे इसी वर्ष 15 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

इसके बाद 18 मई को वे रांची के बरियातू स्थित रामप्यारी अस्पताल में एडमिट हुए थे। इसके बाद 25 मई को मेडिका अस्पताल में एडमिट कराया गया था। यहां स्थिति गंभीर होने पर 11 जून को एम्स दिल्ली में वेंटिलेशन पर उन्हें भर्ती कराया गया था। लोकायुक्त झारखंड के पद पर उनका एक साल का कार्यकाल शेष था। अब नए सचिव के पदस्थापन के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि लोकायुक्त झारखंड के पद पर भी राज्य सरकार शीघ्र ही पदस्थापन करेगी।

chat bot
आपका साथी