पूर्व सांसद डा अजय कुमार का नक्सली समर से बातचीत करने के आरोप मामले में कल आएगा फैसला

लोकसभा उप चुनाव के दौरान नक्सली समर से बातचीत करने के आरोप मामले में आज पूर्व सांसद डा अजय कुमार विशेष न्यायालय रांची सिविल कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष दर्ज कराया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 01:23 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 01:24 PM (IST)
पूर्व सांसद डा अजय कुमार का नक्सली समर से बातचीत करने के आरोप मामले में कल आएगा फैसला
रांची सिविल कोर्ट में पूर्व सांसद डा अजय कुमार। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । लोकसभा उप चुनाव के दौरान नक्सली समर से बातचीत करने के आरोप मामले में आज पूर्व सांसद डा अजय कुमार विशेष न्यायालय रांची सिविल कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष दर्ज कराया। बता दें कि इस बाबत जमशेदपुर के साकची थाना में वर्ष 2011 में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने मामला दर्ज कराया था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि लोकसभा उप चुनाव में नक्सली समर से डा. अजय ने सहायता ली थी। साक्ष्य के तौर बातचीत की सीडी भी पुलिस को दी गयी थी। बुधवार यानी कल न्यायालय इस मामले में फैसला सुनाएगी। इस मुकदमे में डा. अजय कुमार की तरफ से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, विमल कुमार एवं बबीता जैन विक्रम सिंह ने पैरवी की।

chat bot
आपका साथी