झारखंड वैश्य मोर्चा के सम्मेलन में 27 फीसद आरक्षण व अन्य मांगों को ले आंदोलन तेज करने का निर्णय

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को बिहार क्लब मे आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 07:08 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 07:08 AM (IST)
झारखंड वैश्य मोर्चा के सम्मेलन में 27 फीसद आरक्षण व अन्य मांगों को ले आंदोलन तेज करने का निर्णय
झारखंड वैश्य मोर्चा के सम्मेलन में 27 फीसद आरक्षण व अन्य मांगों को ले आंदोलन तेज करने का निर्णय

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को बिहार क्लब में वैश्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। शुरुआत अतिथियों ने वैश्य समाज के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर की। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अति विशिष्ट अतिथि व गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सम्मानित अतिथि व रांची के सांसद संजय सेठ, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल एवं पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की। संचालन प्रधान महासचिव बिरेन्द्र कुमार एवं केंद्रीय महासचिव इंदूभूषण गुप्ता ने किया। स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू ने दिया, जबकि प्रस्तावना पत्र का पाठ केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने किया।

सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग, वैश्य आयोग का गठन, छोटे दुकानदारों एवं व्यवसायियों के 10 लाख तक का ऋण माफी और वैश्य समाज के ऊपर हो रहे जुल्म और अत्याचारों के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। आगे क्रमवार आंदोलन जारी रखा जाएगा। सभी वक्ताओं एवं अतिथियों ने एक स्वर में वैश्य मोर्चा के आन्दोलन और अभियान की सरहाना करते हुए आगे भी कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया और सभी वैश्यों को एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय महासचिव परशुराम प्रसाद ने किया।

आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू, रेखा मंडल, वरीय उपाध्यक्ष सुरेश साहू, मोहन साव, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, योगेन्द्र प्रसाद, संजीव चौधरी, केंद्रीय महासचिव परशुराम प्रसाद, मदन प्रजापति, अनिता केशरी, आदित्य नारायण प्रसाद, केंद्रीय प्रवक्ता कपिल प्रसाद साहू, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहू, लखन अग्रवाल, रमेश प्रसाद साहू, संगठन सचिव उपेन्द्र गुप्ता, अनिल वैश्य, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहू, जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साहू (रांची), दिनेश्वर मंडल (बोकारो), मुकेशलाल सिन्दूरिया, महिला मोर्चा की महासचिव रेणू देवी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहू आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी