झारखंड के पलामू में जानलेवा बारिश, मवेशी चराने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत
पलामू जिला के पांंकी विधानसभा के पूर्व विधायक कार्यकर्ता जूरु गांव के राधे यादव के बड़े भाई 45 वर्षीय सरदार यादव की मौत पानी में डूबने से हो गई। गांव में ही कुंदरहीया नदी में सरदार यादव शनिवार की देर शाम बाह गए थे।
पलामू, जासं । पलामू जिला के पांंकी विधानसभा के पूर्व विधायक कार्यकर्ता जूरु गांव के राधे यादव के बड़े भाई 45 वर्षीय सरदार यादव की मौत पानी में डूबने से हो गई। गांव में ही कुंदरहीया नदी में सरदार यादव शनिवार की देर शाम बह गए थे। ग्रामीणों की मदद से रात करीब 10 बजे इनका शव बाहर निकाला गया। इधर, घटना की सूचना मिलते रविवार की सुबह लेस्लीगंज थाना पुलिस मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सरदार यादव शनिवार को अपने खेत में काम करने के बाद शाम को मवेशी चरा रहे थे।
इसी क्रम में कुंदरहीया नदी पर बने छठ घाट के पास पानी के तेज बहाव में वे बह गए। देर शाम उनका मवेशी उनके घर खुद ही चला गया। जब घरवाले मवेशी के साथ उन्हें नहीं देखे तो उनका खोजबीन शुरू किया। ग्रामीणों ने उनका डंडा नदी के किनारे पाया। जिसके बाद नदी के आसपास खोजबीन शुरू हुआ। इसी क्रम में गांव में ही नदी के किनारे एक करन में सरदार यादव का शव फंसा हुआ मिला। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। सरदार यादव अपने पीछे अपनी पत्नी, दो लड़की व एक लड़का को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर समाजसेवी अनूप जायसवाल, अनुपम सिंह समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचकर परिवार वालों को संतावनाएं दी एवं ढ़ाड़स बंधाया।