रांची में चार दिनों से लापता युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रांची के मेसरा इलाके के नेवरी गांव में शनिवार को युवक की लाश बरामद की गई। युवक पिछले चार दिनों से लापता था। उसकी पहचान केदल गांव निवासी वसीम अंसारी उम्र 23 वर्ष पिता हयात अंसारी के रूप में की गई है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:50 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:50 AM (IST)
रांची में चार दिनों से लापता युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रांची में चार दिनों से लापता युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। जागरण

रांची, जासं। रांची के मेसरा इलाके के नेवरी गांव में शनिवार को युवक की लाश बरामद की गई। युवक पिछले चार दिनों से लापता था। उसकी पहचान केदल गांव निवासी वसीम अंसारी उम्र 23 वर्ष पिता हयात अंसारी के रूप में की गई है । वसीम की हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि रात तक एफआइआर के लिए आवेदन नहीं दिया था। परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह भी जाहिर किया है। जानकारी के अनुसार वसीम पिछले चार दिनों से लापता था। बीते 21 जुलाई को घर से निकला था।

इसके बाद नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। इसबीच शनिवार की सुबह धनरोपनी कर रही एक महिला ने नेवरी गांव स्थित एक खेत के पास प्लास्टिक के बने झोपड़ी में शव देखी। शव से बदबू आ रही थी। यह देख महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। 

चेहरे पर लग गया था दीमक

आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत चार दिन पहले ही ही हो चुकी है। चूंकि चेहरे पर दीमक लग गया था। जबकि शरीर सड़न की स्थिति में काला पड़ गया था। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या की गई है या हादसा व बीमारी से मौत हुई है। मेसरा ओपी प्रभारी मंदीप उरांव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

घर से दो किलोमीटर दूर खेत के पास मिली लाश

जानकारी के अनुसार वसीम 21 जुलाई को निकला था, इसके बाद कहां गया था इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। इसबीच नेवरी गांव के खेत से लाश बरामद की गई। जहां, सिर के नीचे पत्थर रखा था। शरीर पर कोई चोट नहीं देखा गया। लाश मिलने के बाद आसपास के लोग वहां जुटे थे। लोगों ने ही लाश की पहचान की।

chat bot
आपका साथी