तीन दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत Khunti News

Jharkhand Khunti News पड़ोस का एक युवक नहाने के लिए गया था। कुएं से पानी खींचने के दौरान उसकी नजर कुएं में उपलते शव पर पड़ी तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। इधर बाइक से जा रहे सोनाहातू निवासी परेश नाथ महतो को अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 02:51 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 02:59 PM (IST)
तीन दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत Khunti News
Jharkhand Khunti News बाइक से जा रहे सोनाहातू निवासी परेश नाथ महतो को अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दिया।

खूंटी, जासं। खूंटी शहर के डहुगुटू मिश्रा टोली निवासी 35 वर्षीय शशि गोप का शव रविवार को साहू तालाब के समीप मुख्य पथ के किनारे स्थित एक कुआं में मिला। शशि तीन दिनों से घर से लापता था। स्वजनों के अनुसार वह गत गुरुवार की रात तौलिया लपेटकर घर से बाहर कहीं गया था फिर घर वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह खुले में स्थित उक्त कुएं में पड़ोस का एक युवक नहाने के लिए गया था। कुएं से पानी खींचने के दौरान उसकी नजर कुएं में उपलते शव पर पड़ी, तब लोगों को इसकी जानकारी हुई।

बाद में इसकी सूचना खूंटी थाने के पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। शव पर किसी प्रकार के चोट के कोई निशान नहीं हैं। तीन दिनों तक पानी में डूबा रहने के कारण शव फूला हुआ था। मृतक शशि गोप शहर के एक मार्बल दुकान में मालवाहक ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पड़ोसियों के अनुसार वह अत्यधिक नशा का सेवन करता था। इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशे की हालत में कुएं में गिरकर डूबने से उसकी मृत्यु हुई होगी। बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

परेश नाथ महतो उम्र 36 वर्ष की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुडाम किता के बीच मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनाहातू निवासी परेश नाथ महतो अपनी मोटरसाइकिल से रांची से अपने घर सोनाहातू जा रहे थे। वह रांची के रातू रोड में केयरटेकर का काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वह अपने घर के लिए रांची से निकले।

तभी बुडाम और किता के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। सुबह में ग्रामीण अपने खेत जा रहे थे, तभी अचानक देखा कि रोड पर एक व्यक्ति मरे हुए अवस्था में पड़ा हुआ है। तुरंत इसकी सूचना सिल्ली थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सिल्ली थाना के रामकुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

chat bot
आपका साथी