रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

रांची जिला के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनकी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ शव मिला। विवाहिता की पहचना अनवरी परवीन (20 वर्ष) के रूप में की गई। यह मामला गुरूवार देर रात की है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 01:18 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:18 PM (IST)
रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव
रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव। जागरण

रांची, जासं । रांची जिला के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनकी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ शव मिला। विवाहिता की पहचना अनवरी परवीन (20 वर्ष) के रूप में की गई। यह मामला गुरूवार देर रात की है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पिठोरिया थाने की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। महिला के पिता खातिबुल अंसारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग में मेरी बेटी की शादी गांव के ही एनामुल अंसारी के साथ हुई थी। मृतका का एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है।

पिता ने कहा- दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करता था पति

मृतका के पिता खातिबुल अंसारी के मुताबिक एनामुल अंसारी शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित करता था। पिता ने बताया कि मोटरसाइकिल सहित अन्य दहेज की मांग करता था। उन्होंने बताया कि मांगों को पूरा करने के लिए विगत वर्ष कुछ समय मांगा था। लेकिन लॉकडाउन के कारण बेटी को दहेज देने में असमर्थ रहा। जिसके बाद फिर से कुछ दिन का और समय मांगा इसी बीच घटना घट गई। मामला हत्या का है, या आत्महत्या है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, विवाहिता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस एनामुल अंसारी को घर से गिरफ्तार कर थाने ले आयी है।

chat bot
आपका साथी