रांची में फंदे से लटकती मिली व्यक्ति की लाश, पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप

रांची के गोंदा इलाके में फंदे से लटकती हुई एक लाश बरामद की गई इस मामले में हत्या की एफ आई आर दर्ज कराई गई है जानकारी के अनुसार मिसिरगोंदा निवासी लालमोहन के घर में ही फंदे से लटकती लाश बरामद की गई। लालमोहन कैसे साइकिल मिस्त्री थे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:44 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:44 PM (IST)
रांची में फंदे से लटकती मिली व्यक्ति की लाश, पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप
रांची में फंदे से लटकती मिली व्यक्ति की लाश, पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप। जागरण

रांची, जासं। रांची के गोंदा इलाके में फंदे से लटकती हुई एक लाश बरामद की गई। इस मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार मिसिरगोंदा निवासी लालमोहन के घर में ही फंदे से लटकती लाश बरामद की गई। लालमोहन कैसे साइकिल मिस्त्री थे। इसकी सूचना मिलने पर उनकी बहन निर्मला देवी वहां पहुंची।

इस मामले में लालमोहन की बहन निर्मला ने पत्नी और बेटी पर ही हत्या का संदेह जताकर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि लालमोहन 4 दिन पहले निर्मला के तुपुदाना स्थित आवास पर पहुंचा था और बताया था कि पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। उसके संबंध रखने से मना करने पर हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। निर्मला की आवेदन पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का लगाया आरोप

निर्मला देवी ने अपनी भाभी और भतीजा पर भाई लालमोहन को जान से मार डालने और बाद में फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। कहा गया है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। निर्मला ने बताया कि उनका भाई लालमोहन सिंह गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा में पत्नी वीणा देवी और बेटा विजय कुमार के साथ रहते थे। वह शराब का सेवन भी करते थे। उनकी मौत करने की सूचना विजय कुमार और मोनू की ओर से दी गई। जब वह भाई के घर पहुंची तो पाया कि पुलिस ने फंदे से शव को उतार कर जमीन पर लेटाया हुआ है। उस समय उसने देखा कि भाई के घुटने पर चोट के निशान हैं।

chat bot
आपका साथी