लोगों की जिंदगी निगल रहे रांची के खतरनाक खुले नाले, सुस्ती की चादर ओढ़े सोया है नगर निगम

Ranchi Municipal Corporation News Hindi Samachar रांची नगर निगम की सुस्ती से अब तक 25 नालों को कवर करने का काम पूरा नहीं हो सका है। इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि इन नालों का सर्वे करने के बाद टेंडर होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:48 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:54 AM (IST)
लोगों की जिंदगी निगल रहे रांची के खतरनाक खुले नाले, सुस्ती की चादर ओढ़े सोया है नगर निगम
Ranchi Municipal Corporation News, Hindi Samachar 25 नालों को कवर करने का काम पूरा नहीं हो सका है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में खुले नाले एक-एक कर लोगों की जिंदगी निगल रहे हैं। 2019 से हर साल यह सिलसिला चल रहा है। इस साल अब तक 2 लोग नाले में बह कर अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। नगर निगम ने सभी खतरनाक नालों को ढकने की योजना बनाई थी। लेकिन इंजीनियरिंग सेक्शन की ड्रेनेज एवं सीवरेज सेक्शन की लापरवाही के चलते अब तक यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। इस वजह से खुले नालों को ढकने का नगर निगम का अभियान ढीला पड़ गया है।

एक-एक कर नाले रांची के लोगों की जिंदगी खत्म कर रहे हैं। 2019 में हिंदपीढ़ी के निजाम नगर की बच्ची फलक की नाले में बह जाने से मौत हो गई थी। इसके बाद पिछले साल खोरहा टोली में हजारीबाग का एक युवक उमेश राणा बाइक समेत नाले में बह गया था। इस घटना के बाद रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने रांची के सभी नालों को कवर करने की योजना तैयार की थी। इस योजना के तहत 25 नालों को ढका जाना था। यह काम इंजीनियरिंग शाखा को करना था।

लेकिन इंजीनियरिंग शाखा ने योजना तैयार करने और इसके टेंडर में इतनी देर कर दी कि अभी तक इन नालों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अभी भी नाले नहीं ढके जा सके हैं। इंजीनियरिंग शाखा के सीवरेज ड्रेनेज सेक्शन के अभियंता बताते हैं कि 25 नालों को कवर करने के काम का टेंडर हो चुका है। इनका काम चल रहा है। इसके अलावा इस साल 8 नालों को कवर करने की योजना बनाई गई है। लेकिन इन 8 नालों को कवर करने के काम का टेंडर अब तक नहीं हो पाया है। इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि इन नालों का सर्वे करने के बाद टेंडर होगा।

अंबा नगर में ढका जाएगा नाला, नगर निगम के इंजीनियरों ने लिया जायजा

अंबा नगर में बुधवार को एक वृद्ध अजय अग्रवाल नाले में गिर कर बह गए थे। अजय अग्रवाल का शव मिलने के बाद रांची नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रमाशंकर राम के निर्देश पर ड्रेनेज शिक्षण के अभियंताओं ने घटनास्थल का जायजा लिया। निरीक्षण में पता चला कि अंबा नगर से कांके डैम तक जाने वाले नाले में पांच जगह बड़े-बड़े होल हो गए हैं। पांच जगह नाला खुला हुआ है। इन होल को ढका जाएगा। इसके लिए नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने 25 लाख रुपये के खर्च का आकलन किया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि योजना तैयार होने के बाद इसे बोर्ड में स्वीकृति दिलाई जाएगी और इसके बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी