आज डांस दीवाने सीजन-3 में नजर आएंगे रांची के अमन राज, माधुरी दीक्षित भी हैं इनकी म‍ुरीद

Dance Deewane Season 3 करीब चार वर्ष पहले अमन एक कार्यक्रम में डांस कर रहा था जहां डैजल डांस एकेडमी के आकाश महली की नजर उनपर पड़ी। उसके बाद से उन्होंने अमन के माता-पिता को मनाकर उसे डांस सिखाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:57 PM (IST)
आज डांस दीवाने सीजन-3 में नजर आएंगे रांची के अमन राज, माधुरी दीक्षित भी हैं इनकी म‍ुरीद
Dance Deewane Season 3 अमन के पिता मिथिलेश ठाकुर धुर्वा बस स्टैंड के पास नाई का काम करते हैं।

रांची, जासं। Ranchi Jharkhand News हाल के दिनों में रांची की प्रतिभाएं लगातार टीवी पर नजर आ रही हैं। इस कड़ी में धुर्वा के अमन का भी नाम जुड़ गया है। अमन शनिवार को कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल डांस दीवाने सीजन-3 (Dance Deewane Season 3) में अपने डांस का जलवा दिखाएंगे। अमन के पिता मिथिलेश ठाकुर धुर्वा बस स्टैंड के पास नाई का काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। उनके परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है।

करीब चार वर्ष पहले अमन एक कार्यक्रम में डांस कर रहा था। यहां डैजल डांस एकेडमी के आकाश महली की नजर उनपर पड़ी। उसके बाद से उन्होंने अमन के माता-पिता को मनाकर उसे डांस सिखाया। हाल में अमन का एक डांस वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में बुलाकर डांस करने का मौका दिया। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस दीवाने सीजन-3 की जज भी माधुरी दीक्षित हैं। आठ वर्ष का अमन धुर्वा के ही वाएमसीए पब्लिक स्कूल में चौथी क्लास का छात्र है।

वह स्कूल और काॅलोनी के कार्यक्रमों में अक्सर डांस करता था। अमन के डांस टीचर ने बताया कि वो अपने छात्र की उपलब्धि से बहुत खुश हैं। इसके साथ ही अमन के घर और स्कूल के बच्चों में भी काफी उत्साह है। इसे लेकर शुक्रवार को वार्ड 40 के पार्षद सुचिता रानी राय, वार्ड 37 के पार्षद आनंदमूर्ति सिंह, वार्ड 38 के पार्षद दीपक कुमार लोहरा और पूर्व पार्षद समाजसेवी कृष्ण मोहन सिंह एवं अन्य लोग अमन के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उसके माता-पिता और उसके शिक्षकों से मिलकर शुभकामना दी।

chat bot
आपका साथी