बाजार क्षेत्र में छापेमारी, 78 किलो प्लास्टिक जब्त, 34 हजार वसूला जुर्माना

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री तेजी से हो रही है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:45 PM (IST)
बाजार क्षेत्र में छापेमारी, 78 किलो प्लास्टिक जब्त, 34 हजार वसूला जुर्माना
बाजार क्षेत्र में छापेमारी, 78 किलो प्लास्टिक जब्त, 34 हजार वसूला जुर्माना

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री तेजी से हो रही है। इसके लिए नगर निगम प्रबंधन ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया। इसका नेतृत्व नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद ने किया। अभियान में दो थोक विक्रेता के दुकान से 78 किलो प्लास्टिक का थैला बरामद किया गया। दोनों दुकानदारों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 34 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर दुकान सील करने की चेतावनी भी दी गई है। घड़ापटी मे प्लास्टिक के थोक विक्रेता रवि अग्रवाल के दुकान से 50 किलो व बाजार क्षेत्र में रामजी प्रसाद के दुकानदार से 28 किलो प्लास्टिक के छोटे-बड़े थैले जब्त किए गए हैं। कुल 78 किलो प्लास्टिक जब्त करते हुए 34 हजार रूपया जुर्माना भी वसूला गया है। नगर निगम आयुक्त दिनेश प्रसाद ने बताया कि प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जाता रहा है। प्लास्टिक की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई। बावजूद थोक विक्रेता बंगाल से प्लास्टिक लाकर छोटे दुकानदारों को बेच रहे हैं। नतीजा छापेमारी के दौरान खुदरा दुकानदार के पास से बरामद हो रहा है । उन्होंने बताया कि शहर में प्लास्टिक के दो थोक समेत कई विक्रेता हैं। यह लोग दूसरे राज्यों से प्लास्टिक का थैला लाकर यहां बेच रहे हैं। अभियान में नगर आयुक्त के अलावा प्रधान सहायक धीरज कुमार, गंगा सागर राम, रविद्र सिंह, इश्तेयाक शाह, बिशुन राम,मो इस्माईल,पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी