सायक्लोपीडिया ग्रुप मनाली से रोहतांग होते हुए पहुंचा सिसु

रांची का सायक्लोपीडिया ग्रुप मंगलवार को मनाली से रोहतांग होते हुए सिसु पहुंच गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:31 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:31 AM (IST)
सायक्लोपीडिया ग्रुप मनाली से रोहतांग होते हुए पहुंचा सिसु
सायक्लोपीडिया ग्रुप मनाली से रोहतांग होते हुए पहुंचा सिसु

जागरण संवाददाता, रांची : रांची का सायक्लोपीडिया ग्रुप मंगलवार को मनाली से लेह की 'अनमोल एवं फिट ए-एफ साईकल एक्सपेडिशन' के दौरान दूसरे दिन खराब मौसम, बारिश और कुहासे के बीच रोहतांग होते हुए सिसु पहुंचा। साइकलिग के शौकीन सायक्लोपीडिया ग्रुप की मनाली से लेह की 550 किलोमीटर की दस दिनों की साइकिल यात्रा के क्रम में सोमवार को दूसरे दिन रोहतांग पास होते हुए सिसु पहुंचा। 25 जुलाई को सुबह सात बजे उनकी दस दिनों की यात्रा शुरू हुई थी। इसमें पहले दिन ग्रुप मनाली से मरही की 1638 मीटर ऊंचाई वाली 37.53 किलोमीटर की यात्रा तीन घंटा 39 मिनट में तय की और अगले दिन तीन घंटा 19 मिनट साइकिलिग के दौरान 812 मीटर की ऊंचाई चढ़ते हुए मरही से रोहतांग पास होते हुए सिसु तक की 53.12 किलोमीटर की यात्रा तय की। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने ग्रुप के सदस्य चंद्रशेखर किगर से बातचीत कर जानकारी दी कि यात्रा के दौरान सायक्लोपीडिया ग्रुप को खराब मौसम,बारिश और कुहासे का सामना करना पड़ा और इंटरनेट कनेक्शन की कमी महसूस हुई। परंतु रोहतांग के पास रास्ते में आनेवाली विश्व प्रसिद्ध अटल टनल को देखने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। आगे की यात्रा में ग्रुप सिसु से जिसपा, जिसपा से जिग जिग बार, जिग जिग बार से सरचू वाया बारालाचा, सरचू से व्हिस्की नाला वाया नकी ला, व्हिस्की नाला से देबरिग वाया लचुंग ला, देबरिग से लाटो पहुंचेगा। अंतिम दिन 3 अगस्त को लाटो से लेह पहुंच कर साईकिल अभियान की समाप्ति होगी। सायक्लोपीडिया ग्रुप में 28 वर्ष की आयु से लेकर 50 वर्ष की आयु के सदस्य शामिल हैं। इसमें 50 वर्षीय चंद्रशेखर किगर, 28 वर्षीय मिक्की नाग के अलावा अनिल अग्रवाल, गौतम कुमार, विकास सिन्हा, अंकुर चौधरी, अविकल मसकारा एवं सौरभ माहेश्वरी शामिल हैं। एक्सपीडिशन को अनमोल, कोलकाता एवं फिट ए-एफ, हैदराबाद ने प्रायोजित किया है।

chat bot
आपका साथी