रांची में दिखा चक्रवात का असर, जमकर हुई बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर रराजधानी रांची में दिखा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:00 AM (IST)
रांची में दिखा चक्रवात का असर, जमकर हुई बारिश
रांची में दिखा चक्रवात का असर, जमकर हुई बारिश

जासं, रांची: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर रविवार की शाम से राजधानी रांची में दिखने लगा है। इसके कारण रांची में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम से रात 8.30 बजे तक शहर में 14 मिमी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर के कई स्थान पर जल जमाव की स्थिति भी बनी। हालांकि बारिश कम होते ही पानी निकल गया। बारिश के बाद अचानक उमस काफी ज्यादा बढ़ गयी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात नौ बजे तक शहर में आद्रता का स्तर 99 प्रतिशत रहा।

वहीं मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा है। इसके उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है। अगले 12 घंटों में ये पश्चिम बंगाल और ओडिसा के तट पर डीप डिप्रेशन के रूप में टकराएगा। इसके कारण आज राजधानी रांची में दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के साथ राज्य के पश्चिमी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। राज्य के मौसम में बदलाव 14 सितंबर के बाद से देखने को मिलेगा। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 38 मिमी रिकार्ड की गयी। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 30.0 22.5

जमशेदपुर 33.1 24.0

मेदिनीनगर 33.6 25.3

chat bot
आपका साथी