साइबर अपराधी ने खाते से उड़ाए दस हजार

रांची के पंडरा ओपी में दस हजार रुपये ठगी की एफआइआर दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:05 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:05 AM (IST)
साइबर अपराधी ने खाते से उड़ाए दस हजार
साइबर अपराधी ने खाते से उड़ाए दस हजार

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के पंडरा ओपी में दस हजार रुपये ठगी की एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर पंचशील नगर पंडरा निवासी संजय कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वे पेस्ट कंट्रोल का काम करते हैं। उनकी बातचीत किसी प्रवीण कुमार नाम के व्यक्ति से हुई। संबंधित व्यक्ति ने कहा वह सीआरपीएफ कैंप शामली में रहते हैं, किचन और 20 रूम में पेस्ट कंट्रोल कराना है। इसके लिए प्रवीण कुमार ने कोटेशन मांगा। इस पर सात हजार का बिल भेजा गया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने कहा कि वह गूगल पे से पेमेंट करेगा। गूगल पे रहने से इंकार पर किसी परिचित के गूगल नंबर से पेमेंट करने की बात कही। इसपर संजय ने अपने भाई का नंबर दिया। इसके बाद संबंधित फ्रॉड ने दस हजार की निकासी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मरियम कालोनी से युवक का शव बरामद

सदर थाना क्षेत्र की मरियम कालोनी में मंगलवार की शाम एक युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान अजय एक्का के रूप में हुई। अजय एक्का कोकर शांति नगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अजय शराब का अत्याधिक सेवन करता था। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस आशंका जता रही है कि अजय शराब पीकर सड़क पर गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी