साइबर अपराधियों ने झारखंड के DGP नीरज सिन्हा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

झारखंड में साइबर अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साइबर अपराधी झारखंड के डीजीपी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलकर लोगों को को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। मंगलवार सुबह डीजीपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से खुद इसकी जानकारी दी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:01 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:01 PM (IST)
साइबर अपराधियों ने झारखंड के DGP नीरज सिन्हा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
साइबर अपराधियों ने झारखंड के DGP नीरज सिन्हा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में साइबर अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साइबर अपराधी झारखंड के डीजीपी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलकर लोगों को को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। मंगलवार सुबह डीजीपी नीरज सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट से खुद इसकी जानकारी दी। अपना प्रोफ़ाइल पिक्चर भी हटाया। बता दें कि साइबर अपराधी अबतक दर्जनभर से अधिक पुलिस अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना चुके हैं।

इनमें कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन, डीएसपी कमल किशोर, बोकारो के पूर्व डीसी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, रांची पुलिस के इंस्पेक्टर सहित कई नाम शामिल हैं। इस अपराध से जुड़े एक भी अपराधी अब तक नहीं पकड़े जा सके। यही नहीं साइबर अपराधी ने डीजीपी के फर्जी फेसबुक खाता का इस्तेमाल कर साहिबगंज के एक युवक से 15000 रुपये भी मांग दिया।

इसके बाद झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने अपने ओरिजनल फेसबुक अकाउंट आईडी शेयर की। लोगों से अपील की वे फर्जी अकाउंट से मिलने वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार ना करें।

chat bot
आपका साथी