Chhath Puja: छठ महापर्व से पहले हजारीबाग झील की सफाई में जुटे सीआरपीएफ जवान

Chhath Puja छठ महापर्व के पहले एक बार फिर सीआरपीएफ के जवानों ने झील की सफाई का बीड़ा उठाया है। बुधवार की सुबह से ही 22 बटालियन के 50 से अधिक जवान घाटों की सफाई में जुट गए हैं। सीढ़ियों पर जमा जलकुंभी को सबसे पहले हटाया जा रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:58 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:58 AM (IST)
Chhath Puja: छठ महापर्व से पहले हजारीबाग झील की सफाई में जुटे सीआरपीएफ जवान
छठ महापर्व से पहले सीआरपीएफ जवानों ने झील की सफाई शुरू कर दी है।

हजारीबाग, जासं । महापर्व छठ के पहले एक बार फिर सीआरपीएफ के जवानों ने झील की सफाई का बीड़ा उठाया है। बुधवार की सुबह से ही 22 बटालियन के 50 से अधिक जवान घाटों की सफाई में जुट गए हैं। झील की सीढ़ियों पर जमा किए गए जलकुंभी को सबसे पहले हटाया जा रहा है। इन जलकुंभी को भी जवानों ने करीब 15 दिन पहले हटाया था। लेकिन इसके बावजूद नगर निगम ने इसे सीढ़ियां से नहीं हटाया। अब जवानों की मदद से झील घाटों की सफाई का कार्य 5 से 7 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले सीआरपीएफ के जवानों ने करीब एक महीने तक अभियान चलाकर झील की सफाई की थी ।

इसके अलावा बुढ़वा महादेव तालाब, छठ तालाब आदि घाटों की सफाई का कार्य नगर निगम के द्वारा शुरू किया गया है। साथ ही स्थानीय नागरिक समूह के द्वारा झील परिसर स्थित पेड़ों का रंग रोगन का कार्य भी कराया जा रहा है। लोग स्वयं चंदा जमा कर पेड़ों का रंग रोगन करा रहे हैं। इस समूह में शिक्षक, अधिकारी, पर्यावरणविद और पत्रकार जुड़े हैं।

chat bot
आपका साथी