लोहरदगा में अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

लोहरदगा जिले के कैरो थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गितिलगढ़ गांव निवासी स्वर्गीय रहीम अंसारी का पुत्र शाहिद अंसारी के पास अवैध पिस्टल और कारतूस है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 03:06 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 03:06 PM (IST)
लोहरदगा में अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार
लोहरदगा में अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार। जागरण

लोहरदगा, जासं । लोहरदगा जिले के कैरो थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया है। कैरो थाना क्षेत्र के गितिलगढ़ गांव से पिस्टल और कारतूस के साथ पुलिस ने अपराधी को दबोचा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गितिलगढ़ गांव निवासी स्वर्गीय रहीम अंसारी का पुत्र शाहिद अंसारी अवैध रूप से पिस्टल और कारतूस रखता है। वह किसी अपराध की घटना को अंजाम देने वाला है। इसके बाद कैरो थाना प्रभारी ने मामले कि सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी। साथ ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कैरो थाना पुलिस द्वारा टीम गठित शाहिद अंसारी घर में छापेमारी की गई।

छापेमारी में शाहिद अंसारी के पास से एक नाइन एमएम का पिस्टल व छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिसके बाद कैरो थाना पुलिस ने कांड संख्या 24/21 में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-ए), 25(1-बी)ए, 36 के तहत मामला दर्ज करते हुए शाहिद को जेल भेज दिया। छापेमारी टीम में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी के अलावे कैरो थाना प्रभारी शंखनाथ उरांव, पुअनि सौरभ कुमार, सत्येंद्र पाल, उपेंद्र सिंह सहित कैरो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी