Covid19: रांची सहित चार जिलों में मिले 15 नए संक्रमित

Covid19 राज्य में गुरुवार को 26677 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 15 संक्रमित की पहचान हुई। पूर्वी सिंहभूम(East Singhbhum) में आठ रांची में चार धनबाद में दो तथा पश्चिमी सिंहभूम(West Singhbhum) में एक नए संक्रमित की पहचान हुई है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:09 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:09 AM (IST)
Covid19: रांची सहित चार जिलों में मिले 15 नए संक्रमित
Covid19: रांची सहित चार जिलों में मिले 15 नए संक्रमित

रांची(राज्य ब्यूरो)। Covid19: राज्य में गुरुवार को 26,677 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 15 संक्रमित की पहचान हुई। पूर्वी सिंहभूम(East Singhbhum) में आठ, रांची में चार, धनबाद में दो तथा पश्चिमी सिंहभूम(West Singhbhum) में एक नए संक्रमित की पहचान हुई है। वहीं, राज्य में 13 मरीज स्वस्थ भी हुए।

इनमें पूर्वी सिंहभूम के छह, रांची के पांच तथा बोकारो के दो मरीज शामिल हैं। इधर, पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमित एक वर्षीय लड़की की मौत हो गई। वह मर्सी अस्पताल(Mercy Hospital) में भर्ती थी। राज्य में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 95 है। राज्य के 11 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है।

chat bot
आपका साथी