Jharkhand: टीके का दिख रहा असर, तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी-पदाधिकारी

Jharkhand News Coronavirus Update Police News झारखंड में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों की संख्या तेजी से घटने लगी है। संक्रमितों की संख्या 850 से घटकर 753 पर पहुंची है। एक साल में अबतक 28 पुलिसकर्मी की जान गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:00 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:06 PM (IST)
Jharkhand: टीके का दिख रहा असर, तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी-पदाधिकारी
Jharkhand News, Coronavirus Update, Police News एक साल में अबतक 28 पुलिसकर्मी की जान गई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। COVID Vaccine Effect, Jharkhand News, Coronavirus Update, Police News झारखंड पुलिस में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से खत्म हो रहा है। संक्रमित पुलिसकर्मी-पदाधिकारी जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। यूं कहा जाय तो पुलिस में अब टीके का असर दिखने लगा है। झारखंड पुलिस में करीब 98 फीसद पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों ने टीका ले लिया है, जिससे उनका इम्यूनिटी मजबूत हो गया है और वे इस खतरनाक दूसरी लहर में भी जल्द ठीक हो रहे हैं।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 850 तक पहुंच गई थी, जो अब खिसककर 753 पर आ गई है। हालांकि, पूरे एक साल में कोरोना वायरस से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 28 पर पहुंच गई है। इनमें वैसे ही पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों की मौत हुई है जो पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

राज्य में पिछले एक साल में संक्रमित व स्वस्थ होने वाले पुलिस पदाधिकारी-कर्मी

जिला   संक्रमित   स्वस्थ्य    वर्तमान में संक्रमित

रांची    428    376    48

जैप-1    254  236    18

झारखंड जगुआर    290    276  12

विशेष शाखा रांची   261   146   111

जैप-7    238    183      55

जमशेदपुर    350    320      27

चाईबासा   283   263   20

खूंटी    284   240   48

सरायकेला   234  222   12

पलामू  212   199  13

लातेहार 197  162      35

धनबाद  188    180    08

कुल     7299    6518   753

chat bot
आपका साथी