Jharkhand News: कोविड ने बताया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति

Jharkhand News द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया की रांची जमशेदपुर और धनबाद शाखाओं के संयुक्त तत्वाधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय था- कैसे इस कोविड - 19 संक्रमण काल में अपने मानसिक तनाव पर नियंत्रण करें।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:25 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:25 AM (IST)
Jharkhand News: कोविड ने बताया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति
Jharkhand News: कोविड ने बताया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति। जागरण

रांची, जासं । द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया की रांची, जमशेदपुर और धनबाद शाखाओं के संयुक्त तत्वाधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय था- कैसे इस कोविड - 19 संक्रमण काल में अपने मानसिक तनाव पर नियंत्रण करें। वेबिनार में मनोरोग संस्थान, कांके के डा. निशांत गोयल ने कहा कि इस कोविड ने हमें सिखाया है कि एक मनुष्य के लिए उसका स्वास्थ्य ही सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है। हम लोग दूसरों की मदद, व्यायाम, योग, सही भोजन और सही निंद्रा के द्वारा स्ट्रेस से बच सकते हैं।

लॉकडाउन के कारण हम एक छोटी जगह तक में सीमित हैं। इस समय बच्चों के साथ या अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ बातें करके,अच्छी पुस्तकें पढ़कर अपने आपको मानसिक तनाव से दूर रख सकते हैं। मुख्य अतिथि और इंस्टीट्यूट के केंद्रीय परिषद् के सदस्य सीए प्रमोद कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा देशभर में अपने शाखाओं की मदद से कोविड टास्क फोर्स बनाकर लोगों को ऑक्सीजन, दवा और अन्य चीजें जो इस महामारी से लड़ने में मदद कर रही है। 

रांची शाखा के अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने कहा कि रांची शाखा अपने सदस्यों की मदद से कोविड 19 से जूझ रहे लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था, डाक्टर की सलाह, अस्पताल में बेड की व्यवस्था, प्लाज़्मा और ब्लड दान में मदद कर रही है।धनबाद शाखा के अध्यक्ष सीए प्रतीक गनेरीवाला और जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने भी संबोधित किया। सीपीइ कमेटी की अध्यक्ष सीए मनीषा बियानी और सचिव सीए प्रभात कुमार धन्यवाद  किया।

chat bot
आपका साथी