Indian Railways, IRCTC : ट्रेन में यात्रा करने के ल‍िए अब Covid Vaccine की दोनों डोज जरूरी, रेलवे का बड़ा फैसला

Indian Railways Update चेन्‍नई रेल मंडल के नए फैसले के बाद झारखंड में भी रेल मंडल ट्रेनों में यात्रा के ल‍िए वैक्‍सीन की दोनों डोज अन‍िवार्य करने पर व‍िचार कर रहे हैं क्‍योंक‍ि यहां तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। लोग ट्रेनों से यात्रा करने से डरने लगे हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Mon, 10 Jan 2022 02:12 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jan 2022 02:30 PM (IST)
Indian Railways, IRCTC : ट्रेन में यात्रा करने के ल‍िए अब Covid Vaccine की दोनों डोज जरूरी, रेलवे का बड़ा फैसला
Trains Travel : चेन्‍नई रेलमंडल के फैसले के बाद झारखंड में भी यात्रा के ल‍िए दोनों डोज होगी अन‍िवार्य !

रांची, ड‍िज‍िटल डेस्‍क। देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इससे झारखंड भी अछूता नहीं है। यहां सभी ज‍िले इस समय कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। कुल नए कोरोना मरीजों की संख्‍या 25 हजार पार कर गई है। हर तरफ बढ़ते संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। मुख्‍यमंत्री आवास तक इस समय कोरोना संक्रमण की चपेट में है। ऐसे में रेलवे ने एक बड़ा फैसला ल‍िया है।

झारखंड में भी नई व्‍यवस्‍था पर व‍िचार व‍िमर्श जारी

दरअसल, तमिलनाडु सरकार के गृह विभाग ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ द‍िशा न‍िर्देश जारी क‍िया था। इसको ध्‍यान में रखकर चेन्‍नई रेल मंडल ने आदेश द‍िया है क‍ि वही लोग ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, ज‍िन्‍होंने कोव‍िड वैक्‍सीन की दोनों डोज ले ली है। इस नई व्‍यवस्‍था के बाद अब झारखंड में भी रेलवे इस नई व्‍यवस्‍था को लागू करने पर व‍िचार कर रहा है।

चेन्‍नई रेल मंडल के फैसले को झारखंड ने सराहा

रांची रेल मंडल, धनबाद रेल मंडल और चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अध‍िकार‍ियों से दैन‍िक जागरण ने इस संबंध में बातचीत की। सभी अध‍िकार‍ियों ने कहा क‍ि चेन्‍नई रेल मंडल का द‍िशा न‍िर्देश यात्र‍ियों के ह‍ित में है। कोव‍िड की दोनों डोज लेने वाले ही अगर ट्रेनों में यात्र करें तो कोरोना संक्रमण का प्रसार बेकाबू नहीं होगा।

झारखंड में अभी कोरोना की स्‍थ‍ित‍ि व‍िस्‍फोटक

इन रेल मंडलों के अध‍िकार‍ियों ने कहा क‍ि चेन्‍नई रेल मंडल द्वारा उठाए गए कदमों पर यहां भी व‍िचार चल रहा है। झारखंड में भी कोरोना संक्रमण की स्‍थ‍िति‍ व‍िस्‍फोटक बनी हुई है। ज‍िस रफ्तार से यहां लोग संक्रम‍ित होते जा रहे हैं, लाकडाउन लागने की नौबत नहीं आ जाए। अगर लाकडाउन लगा द‍िया जाता है तो सरकार और रेलवे को काफी नुकसान होगा। ऐसे में चेन्‍नई रेल मंडल की पहल अपनाई जा सकती है।

झारखंड के रेल मंडलों में भी इस पर चल रही चर्चा

रेल मंडल के अध‍िकार‍ियों ने कहा क‍ि चंद द‍िनों में संभव है क‍ि इस द‍िशा में कोई ठोस न‍िर्णय ले ल‍िया जाए। अगर नई व्‍यवस्‍था लागू होती है तो झारखंड के सभी रेल मंडलों में लागू की जाएगी। इससे यात्री सुरक्ष‍ित यात्रा कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होगा।

चेन्‍नई में यात्रा के ल‍िए दोनों डोज सोमवार से लागू

उल्‍लेखनीय है क‍ि चेन्‍नई रेल मंडल ने अपने यहां यात्रा से पूर्व दोनों डोज अन‍िवार्य व्‍यवस्‍था सोमवार से ही लागू कर दी है। झारखंड सरकार के एक वरीय अध‍िकारी से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था क‍ि यह नई व्‍यवस्‍था उपयोगी और कारगर साब‍ित हो सकती है। झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह रेलवे को यह कदम उठाना चाह‍िए।

एक रेल मंडल में आठ हजार लोगों ने रद की यात्रा

उल्‍लेखनीय है क‍ि झारखंड में कोरोना इस कदर बढ़ गया है क‍ि लोग अब ट्रेनों से यात्रा करने से ह‍िचक रहे हैं। प‍िछले एक सप्‍ताह में धनबाद रेल मंडल में करीब आठ हजार लोगों ने यात्रा रद करा दी है। लोग इस डर से यात्रा रद करा रहे हैं क‍ि कहीं संक्रमण के श‍िकार नहीं हो जाएं।

स्‍टेशनों पर मास्‍क नहीं पहनने पर वसूला जा रहा जुर्माना

रांची रेलवे स्‍टेशन, हट‍िया रेलवे स्‍टेशन, टाटानगर रेलवे स्‍टेशन, धनबाद रेलवे स्‍टेशन, कोडरमा रेलवे स्‍टेशन, चक्रधरपुर रेलवे स्‍टेशन आद‍ि पर इस समय मास्‍क अन‍िवार्य कर द‍िया गया है। मास्‍क नहीं पहनने वालों को स्‍टेशन पर‍िसर में प्रवेश नहीं द‍िया जा रहा है। उनसे 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी