अभी चेतने का समय : रांची में बढ़ रहे संक्रमित, दो दिनों में कोरोना के 24 केस मिले

सावधान हो जाइए। कोरोना के केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। रांची जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों में यहां 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 77 तक पहुंच गई है।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:39 PM (IST)
अभी चेतने का समय : रांची में बढ़ रहे संक्रमित, दो दिनों में कोरोना के 24 केस मिले
रांची के मोरहाबादी स्टेडियम में बनाए गए सेंटर में हो रहा टीकाकरण।

रांची(जासं ) : सावधान हो जाइए। कोरोना के केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। रांची जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों में यहां 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। बुधवार को कुल 13 मरीज मिले हैं जबकि मंगलवार को 11 नए मरीज मिले थे। अस्पतालों में भी लगातार मौसमी बीमारी के मरीज बढ़ रहे हैं। इन सभी आने वाले मरीजों का काेविड टेस्ट करावाया जा रहा है ताकि संक्रमित पाए जाने पर उन्हें भर्ती कराया जा सके। इधर, लोग भी अब कोरोना गाइडलाइन के नियमों को नहीं मान रहे हैं। लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहे।

इससे पहले सात अक्टूबर को 13 संक्रमित मिले थे: इस माह में 20 दिनों में यह दूसरी दफा है जब इतने सारे संक्रमित एक साथ मिले हैं। इससे पहले सात अक्टूबर को 13 संक्रमित मिले थे। इसके बाद भी दशहरा में सिर्फ रांची से ही सात संक्रमित मिले थे। लगातार किसी दिन ऐसा नहीं रहा है जब राजधानी से एक भी मरीज ना मिला हो। जबकि बीच में 23 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला था। लेकिन रांची से हर दिन कुछ मरीज मिल रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना जांच कैंप भी लगाया जा रहा है और कोविड वैक्सीन की गति भी बढ़ायी जा रही है।

बाजारों में उमड़ रही भीड़ : दशहरा के बाद अब दीपावली और छठ पर्व नजदीक आ रहा है। इसे लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। फर्नीचर, कपड़ा, डेकोरेशन, पेंट, बर्तन आदि की खरीदारी अभी से बढ़ गई है। हालांकि मॉल को छोड़ दें तो अन्य दुकानों में कोविड के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इन दुकानों में न तो सैनिटाइजर रखे होते हैं और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है।

chat bot
आपका साथी