Ranchi news : रांची के लिए सुकून भरी खबर है, लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले 300 से कम

रांची में कोरोना संक्रमण के आंकड़े राहत देने वाले हैं। एक दिन में 1700 तक पहुंचने वाला संक्रमण का ग्राफ पिछले 48 घंटे से 300 के पार नहीं पहुंच सका है। सरकार की समाज की आपकी हमारी सबकी मेहनत का असर दिख रहा है।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:00 AM (IST)
Ranchi news : रांची के लिए सुकून भरी खबर है, लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले 300 से कम
रांची सदर अस्पताल में हो रही कोरोना की जांच।

जासं, रांची : रांची में कोरोना संक्रमण के आंकड़े राहत देने वाले हैं। एक दिन में 1700 तक पहुंचने वाला संक्रमण का ग्राफ पिछले 48 घंटे से 300 के पार नहीं पहुंच सका है। सरकार की, समाज की, आपकी, हमारी सबकी मेहनत का असर दिख रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की पहल कारगर रही है। मरीजों की संख्या घट रही है। पुलिस प्रशासन की मेहनत, लोगों की जागरूकता और प्रशासन के बेहतर प्रबंधन से परिणाम अपेक्षा के अनुरूप दिख रहे हैं। रांची में सोमवार को 292 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6768 पहुंच गई है। 1616 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अलग-अलग अस्पतालों में 10 लोगों की मौत हुई है।  अब तक कुल 82096 पॉजिटिव केस आए हैं। जिनमें 73907 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। रविवार को 255 कोरोना पॉ•िाटिव मरीज मिले। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8102 हो गई है। 2260 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अलग-अलग अस्पताल में 18 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 81804 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 72291 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। बीमारी से मरने वालों की संख्या में गिरावट दिख रही है। 

रांची में 1337 लोगों ने लिया टीका : रांची में 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण जारी है। सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इनमें 1337 लोगों ने टीका लिया।

chat bot
आपका साथी