Covid 19 Coronavirus Cases: रांची में दो दिनों में मिले 28 नए कोरोना संक्रमित, अपर मुख्य सचिव बोले- जांच की रफ्तार में नहीं आनी चाहिए कमी

राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। गुरुवार यानी कल 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें जबकि बुधवार को 15 संक्रमित मिले थे। दो दिनों में 28 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में आ गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 09:18 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 09:18 AM (IST)
Covid 19 Coronavirus Cases: रांची में दो दिनों में मिले 28 नए कोरोना संक्रमित, अपर मुख्य सचिव बोले- जांच की रफ्तार में नहीं आनी चाहिए कमी
Covid 19 Coronavirus Cases: रांची में दो दिनों में मिले 28 नए कोरोना संक्रमित। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। गुरुवार यानी कल 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें, जबकि बुधवार को 15 संक्रमित मिले थे। दो दिनों में 28 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में आ गया है। दूसरी ओर कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या गुरुवार को नौ रही। इसके साथ ही कुल एक्टीव मरीजों की संख्या 85 हो गई है। अभी तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 85644 हो गई है। अधिकतर मरीज रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में दिए जा रहे सैंपल में पॉजिटिव मिल रहे हैं। आदेश के अनुसार किसी भी मरीज को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमित नहीं है, इसके बाद भी शहर के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में एक भी संक्रमित भर्ती नहीं है।

इधर, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी जिलों में लक्ष्य के अनुरूप कोरोना की जांच करने के निर्देश उपायुक्तों व सिविल सर्जनों को दिए हैं। कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए कोरोना जांच की रफ्तार में कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पिछले दिनों हुई समीक्षा के बाद ये निर्देश दिए हैं।

समीक्षा में यह बात सामने आई कि टेस्ट पर मिलियन में देवघर, गिरिडीह, पलामू, हजारीबाग तथा जामताड़ा पीछे है। पिछले माह एक से 22 अगस्त तक आरटी-पीसीआर जांच में धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा तथा सरायकेला खरसावां का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया। वही, ट्रूनेट जांच में बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला खरसावां तथा सिमडेगा का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया। इन जिलों को एक्शन प्लान बनाकर जांच की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि चाइल्ड वार्ड तैयार करने में चतरा, गुमला, हजारीबगा, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम में लक्ष्य और उपलब्धि में गैप है। वहीं, टीकाकरण की समीक्षा में यह पाया गया कि दूसरी डोज के टीकाकरण में चतरा, दुमका, जामताड़ा, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सिमडेगा का प्रदर्शन ठीक नहीं है। वहीं, गढ़वा और साहिबगंज का दोनों डोज में प्रदर्शन असंतोषजनक है। इन सभी जिलों को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों में हुई मौत की आडिट करने के भी निर्देश दिए गए थे ताकि पता चले कि मौत किस कारण हुई। अभी तक छह जिलों ने ही आडिट रिपोर्ट विभाग को सौंपी है। इसपर अपर मुख्य सचिव ने आठ सितंबर तक सभी जिलों को रिपोर्ट देने को कहा है।

chat bot
आपका साथी