झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में आई कमी, महज चार जिले में 100 से अधिक मरीज

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड कोरोना की दूसरी लहर के पहले की स्थिति के करीब पहुंचा। दूसरी लहर से पहले कोरोना मामले की औसत वृद्धि दर 0.04 थी। यह अब घटकर इतनी हुई है। मार्च के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में 150 से कम मामले मिलते थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:15 PM (IST)
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में आई कमी, महज चार जिले में 100 से अधिक मरीज
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड कोरोना की दूसरी लहर के पहले की स्थिति के करीब पहुंचा।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरी लहर से ठीक पहले की स्थिति के करीब पहुंच गया है। राज्य में दूसरी लहर आने से पहले कोरोना के दैनिक मामले सौ से कम संख्या में मिलते थे। इस साल मार्च के अंतिम पखवाड़े में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद दैनिक मामले अचानक बढ़ने लगे थे। 20 से 22 मार्च के बीच राज्य में 150 से कम दैनिक मामले सामने आ रहे थे। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण काफी कम होने के बाद अब लगातार दो दिनों से 150 से कम दैनिक मामले मिल रहे हैं।

माना जाता है कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर मार्च माह के दूसरे पखवाड़े से आनी शुरू हुई। उस समय यहां कोरोना के मामले की औसत वृद्धि दर 0.04 प्रतिशत थी। अब दूसरी लहर थमने के बाद वर्तमान में औसत वृद्धि दर घटकर 0.04 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 25 मार्च को बढ़कर एक हजार से अधिक हो गई थी। 27 मार्च को बढ़कर यह डेढ़ हजार से भी अधिक हो गई थी।

एक समय ऐसा भी आया, जब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 61 हजार तक पहुंच गई थी तथा एक्टिव केस रेशियो 25 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इसका मतलब यह कि प्रत्येक चार मरीज में एक मरीज संक्रमित था। अब एक बार फिर एक्टिव केस की संख्या घटकर डेढ़ हजार के आसपास आ गई है तथा एक्टिव केस रेशियो एक प्रतिशत से भी कम 0.5 प्रतिशत हो गया है।

वर्तमान में केवल चार जिलों में ही एक्टिव केस की संख्या सौ से अधिक है। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग तथा सिमडेगा शामिल हैं। अन्य सभी जिलों में एक्टिव केस की संख्या सौ से कम है। राज्य के 15 जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या घटकर 50 से भी कम हो गई है।

हाल के दिनों में राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट

9 जून : 0.75

10 जून : 0.66

11 जून : 0.74

12 जून : 0.55

13 जून : 0.43

14 जून : 0.39

15 जून : 0.53

16 जून : 0.46

17 जून : 0.35

18 जून : 0.35

(आंकड़े प्रतिशत में)

किस जिले में कितने एक्टिव केस

रांची : 546, पूर्वी सिंहभूम : 199, हजारीबाग : 128 : सिमडेगा : 125, धनबाद : 97, गुमला : 84, चतरा : 81, सरायकेला खरसावां : 62, बोकारो : 52, देवघर : 46, खूंटी : 45, पश्चिमी सिंहभूम : 44, लातेहार : 42, पलामू : 39, गिरिडीह : 37, दुमका : 35, कोडरमा : 25, गढ़वा : 24, जामताड़ा : 24, गोड्डा : 23, लोहरदगा : 18, साहिबगंज : 17, रामगढ़ : 15, पाकुड़ : 03।

chat bot
आपका साथी