Ranchi, Lok Sabha Election 2019: 16 से 21 राउंड में होगी रांची की मतगणना

Ranchi Lok Sabha Election 2019. रांची लोकसभा सीट को लेकर पंडरा बाजार में बने स्ट्रांग रूम में 23 मई को मतगणना होगी। यहां इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 07:15 AM (IST)
Ranchi, Lok Sabha Election 2019: 16 से 21 राउंड में होगी रांची की मतगणना
Ranchi, Lok Sabha Election 2019: 16 से 21 राउंड में होगी रांची की मतगणना

रांची, जागरण संवाददाता। Ranchi, Lok Sabha Election 2019 - रांची लोकसभा सीट को लेकर पंडरा बाजार में बने स्ट्रांग रूम में 23 मई को मतगणना होगी। यहां इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा के लिए अलग-अलग स्ट्रंाग रूम की व्यवस्था की गई है।


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग काउंटिंग टेबल भी बनाए गए हैं। ईचागढ़ का काउंटिंग 17 राउंड व कांके का सर्वाधिक 21 राउंड तक चलेगा। राजनीतिक दलों के उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधियों के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई। यहां वह स्क्रीन की मदद से मतगणना स्थल पर हो रहे वोटों की गिनती को देख सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है।
विधानसभावार मतगणना को लेकर की गई टेबल की व्यवस्था
विधानसभा           टेबल          राउंड
ईचागढ़                20           17
सिल्ली                 16           18
खिजरी                24           18
रांची                   24            16
हटिया                 26           20
कांके                  24           21
21 मई को तीन पालियों में दिया जाएगा मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण
मतगणना कर्मियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण 21 मई को दिया जाएगा। इसमें करीब 250 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12.30-2.30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर बाद तीन बजे से संध्या पांच बजे तक चलेगी। पहले चरण का प्रशिक्षण 16 मई को दिया जा चुका है। प्रशिक्षण की व्यवस्था डीसी कार्यालय में की गई थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी