झारखंड में अब तक 54% लोगों को लगा कोरोना वायरस का टीका, 69 केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण

Coronavirus Vaccination in Jharkhand अभियान के छठे दिन 3616 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। राज्य में टीकाकरण केंद्र48 से बढ़कर 69 हुए। अभी और भी बढ़ेंगी साइटें। चतरा में दो तथा दुमका में एक मामले में मामूली साइड इफैक्ट सामने आया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:09 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:09 PM (IST)
झारखंड में अब तक 54% लोगों को लगा कोरोना वायरस का टीका, 69 केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण
राज्‍य में 69 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है।

राज्य ब्यूरो, रांची : राज्य में सोमवार को टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई, जिससे टीकाकरण की रफ्तार में थोड़ी तेजी आई। हालांकि लक्ष्य के विरुद्ध 54 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों के ही टीके लग सके। राज्य के विभिन्न जिले में सोमवार को 69 केंद्रों पर कुल 3,616 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 6740 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का था। अभियान के तहत छह दिनों में अबतक 18,422 लोगों को टीका लग चुका है। पहले राज्य में कुल 48 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा था। राज्य सरकार के निर्देश पर विभिन्न जिलों ने केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। सोमवार को कुल 69 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। इससे पहले राज्य में 14,794 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा था। इधर, अभियान के छठे दिन टीका लेनेवाले स्वास्थ्यकर्मियों में सबसे अधिक रांची में 126 लोगों में हल्का साइड इफेक्ट देखा गया। हालांकि सभी तुरंत सामान्य भी हो गए। चतरा में दो तथा दुमका में एक मामले में मामूली साइड इफैक्ट सामने आया। अन्य जिलों में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।

-----------

सबसे अधिक गढ़वा में बढ़ाए गए केंद्र

सबसे अधिक चार केंद्र गढ़वा में बढ़ाए गए। इसके बाद सरायकेला खरसावां में तीन, गिरिडीह, हजारीबाग, पूर्वी ङ्क्षसहभूम तथा खूंटी में दो-दो व गुमला, पलामू, रांची तथा सिमडेगा में एक-एक केंद्र बढ़ाए गए। रांची के तीन, खूंटी के एक तथा अन्य जिलों के दो-दो केंद्रों पर ही पहले टीकाकरण हो रहा था।

------- 

अगले सप्ताह से कोवैक्सीन टीका का भी हो सकता है उपयोग

कोरोना टीकाकरण के लिए कोवैक्सीन की भी पहली खेप झारखंड को मिली है। पहली खेप में कुल 37,720 डोज मिली है। इससे पहले झारखंड को कोविशील्ड वैक्सीन की 3.34 लाख डोज मिली थी। अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला के अनुसार अभी इसका आकलन किया जा रहा है कि कोविशील्ड के कितने टीके उपलब्ध हैं तथा आनेवाले दिनों में टीके की कितनी आवश्यकता पड़ेगी। उनके अनुसार, अगले सप्ताह से इस टीके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

-------

किस जिले में शुक्रवार को कितना हुआ टीकाकरण

जिला - लक्ष्य - टीकाकरण - उपलब्धि प्रतिशत

बोकारो : 200 150  75

चतरा : 200 72  36

देवघर : 237 104  44

धनबाद : 100  30  30

दुमका : 400 157  39

पूर्वी ङ्क्षसहभूम : 400 229 57

गढ़वा : 600 300 50

गिरिडीह : 400 313  78

गोड्डा : 192 125  65

गुमला : 325 173 53

हजारीबाग : 400 209  52

जामताड़ा : 200 83 42

खूंटी : 300 180 60

कोडरमा : 200 83 42

लातेहार : 174 59  34

लोहरदगा : 200 71 36

पाकुड़ : 121 10 08

पलामू : 300 227 76

रामगढ़ : 200 160 80

रांची : 400  362 91

साहिबगंज : 200 60 30

सरायकेला खरसावां : 500 237 47

सिमडेगा : 300 136  45

प.सिंहभूम : 191 110  58

कुल : 6740  3616 54

chat bot
आपका साथी