कम कोरोना संक्रमण में तीसरे से 14वें स्थान पर खिसका झारखंड

रांची हाल के महीनों में कोरोना संक्रमण दर लगातार कम होने के बाद झारखंड में एक बार फिर संक्रमण बढ़ने लगा है। भले ही जांच कम होने से संक्रमित की संख्या कम आ रही है लेकिन सैंपल जांच में संक्रमण की दर बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 07:48 PM (IST)
कम कोरोना संक्रमण में तीसरे से 14वें स्थान पर खिसका झारखंड
कम कोरोना संक्रमण में तीसरे से 14वें स्थान पर खिसका झारखंड

रांची : हाल के महीनों में कोरोना संक्रमण दर लगातार कम होने के बाद झारखंड में एक बार फिर संक्रमण बढ़ने लगा है। भले ही जांच कम होने से संक्रमित की संख्या कम आ रही है, लेकिन सैंपल जांच में संक्रमण की दर बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लगभग एक माह पहले झारखंड कोरोना संक्रमण की सबसे कम दर के मामले में बिहार और असम के बाद तीसरे स्थान पर था। अब इसमें झारखंड खिसककर 14वें स्थान पर पहुंच गया है।

झारखंड में सात से 13 दिसंबर के बीच साप्ताहिक संक्रमण दर 0.77 फीसद रही थी और सिर्फ बिहार (0.49 फीसद) और असम (0.58 फीसद) में यह दर झारखंड से कम रही थी। पिछले सप्ताह (28 दिसंबर से तीन जनवरी) झारखंड में यह दर बढ़कर 1.23 फीसद हो गई। मेघालय, हरियाणा, पुडुचेरी, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार तथा असम में यह दर झारखंड की दर से कम है। जानकार राज्य में संक्रमण दर बढ़ने के कारणों में शारीरिक दूरी व मास्क के अनुपालन में लापरवाही बड़ा कारण मान रहे हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में अधिक लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद तथा बोकारो जैसे जिले में अधिक संक्रमण मिल रहा है।

-----------------

46 फीसद मामले सिर्फ रांची में मिले :

पिछले सप्ताह (28 दिसंबर से तीन जनवरी) राज्य में कोरोना के मिले कुल मामले में 46 फीसद सिर्फ रांची में मिले। इसके बाद 13.9 फीसद पूर्वी सिंहभूम, 7.6 फीसद धनबाद तथा 5.9 फीसद मामले केवल बोकारो में मिले। इन चारों जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर एक फीसद से अधिक रही। झारखंड और पूर्वी सिंहभूम में तो यह दर क्रमश: 6.10 तथा 3.07 फीसद रही।

---------------------

chat bot
आपका साथी