Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में हर 100 लोगों में 9 कोरोना संक्रमित, हालात बेकाबू...

Coronavirus in Jharkhand झारखंड में में लगातार दो दिनों तक तीन हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को शाम तक मिली रिपोर्ट के अनुसार हजारीबाग में 184 रामगढ़ में 162 कोडरमा में 159 दुमका में 52 लोहरदगा में 40 सरायकेला खरसावां में 12 नए संक्रमित मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:35 AM (IST)
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में हर 100 लोगों में 9 कोरोना संक्रमित, हालात बेकाबू...
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में में लगातार दो दिनों तक तीन हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। सैंपल जांच में पॉजिटिविटी रेट भी लगातार बढ़ रही है। अब प्रत्येक सौ सैंपल की जांच में नौ संक्रमित पाए जाने लगे हैं। चार दिनों पहले राज्य में इतने सैंपल जांच पर छह ही संक्रमित मिल रहे थे। इधर, राज्य में लगातार दो दिनों तक तीन हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को शाम तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, हजारीबाग में 184, रामगढ़ में 162, कोडरमा में 159, दुमका में 52, लोहरदगा में 40, सरायकेला खरसावां में 12 नए संक्रमित मिले।

कब मिला कितना संक्रमण

दिन - सौ सैंपल में कितने पाए गए संक्रमित

11 अप्रैल 6.23 12 अप्रैल 5.98 13 अप्रैल 7.73 14 अप्रैल 8.70 15 अप्रैल 9.02

केंद्र सरकार झारखंड की जनता के साथ : दीपक प्रकाश

झारखंड में कोरोना संक्रमण के फैलते दायरे के लिए भाजपा ने राज्य सरकार को दोषी ठहराया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियाें, विधायकों और सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही और उदासीनता के कारण कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। सरकार स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की बजाय अपनी विफलता छुपाने में लगी है। उन्होंने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने और मिलजुल कर इस लड़ाई को लड़ने की बात भी कही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार झारखंड की जनता के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार झारखंड की जनता के साथ है। यहां किसी भी तरह ऑक्सीजन, दवा या वैक्सीन की कमी नहीं होने देंगे।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, विधायक और सांसदों ने भी अपने-अपने विचार दिए। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे राज्य के हालात को लेकर लगातार केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्य के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया है। भाजपा के कई कार्यकर्ता भी अपने-अपने स्तर से सेवा कार्य में जुट गए हैं। संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष, विधायक और सांसद से इस संक्रमण काल में बढ़-चढ़कर मदद के हाथ बढ़ाने का आग्रह किया है।

वर्चुअल बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री काजल प्रधान ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद बीडी राम, विद्युत वरण महतो, सुदर्शन भगत, पीएन सिंह, विधायक मनीष जायसवाल, समरी लाल, केदार हाजरा, जय प्रकाश भाई पटेल, नवीन जयसवाल, भानु प्रताप शाही, किशुन दास, राज सिन्हा, राज पलिवार, प्रेम मित्तल सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी