रांची में आज 96 केंद्रों पर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, यहां है पूरी लिस्ट

झारखंड की राजधानी रांची में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को शहर के कुल 96 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनमें से 9 केंद्रों पर कोवैक्सीन दी जा रही है। इसमें से आठ केंद्रों पर केवल सेकंड डोज देने की घोषणा की गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:43 AM (IST)
रांची में आज 96 केंद्रों पर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, यहां है पूरी लिस्ट
रांची में आज 96 केंद्रों पर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, यहां है पूरी लिस्ट। जागरण

रांची, जासं । झारखंड की राजधानी रांची में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को शहर के कुल 96 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनमें से 9 केंद्रों पर कोवैक्सीन दी जा रही है। इसमें से आठ केंद्रों पर केवल सेकंड डोज देने की घोषणा की गई। मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोवैक्सीन दी जाएगी। अधिकांश केंद्रों पर कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों के टीकाकरण अभियान के लिए पर्याप्त केंद्र बनाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाके में टीकाकरण की रफ्तार कम है। लिहाजा अधिकारी लगातार ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं। टीके को लेकर ग्रामीण इलाकों के मन में बैठे भ्रम को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसमें इलाके के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ-साथ स्वास्थ विभाग की टीम हिस्सा ले रही है।

chat bot
आपका साथी