Jharkhand: रांची में 47 केंद्रों पर आज चलेगा वैक्सीनेशन का कार्य, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजधानी रांची में वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। सोमवार को शहर और ग्रामीण इलाकों के कुल 47 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य चलेगा। रांची जिला प्रशासन की तरफ से इन सभी केंद्रों की सूची जारी कर दी गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:54 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:54 AM (IST)
Jharkhand: रांची में 47 केंद्रों पर आज चलेगा वैक्सीनेशन का कार्य, यहां देखें पूरी लिस्ट
47 केंद्रों पर आज चलेगा वैक्सीनेशन का कार्य, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग देर न करें। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची में वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। सोमवार को शहर और ग्रामीण इलाकों के कुल 47 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य चलेगा। रांची जिला प्रशासन की तरफ से इन सभी केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। बताया गया है कि लोगों की सुविधा के लिए इन सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन की डोज पहले ही भेज दी गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ पंचायत भवन में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चलेगी।

ग्रामीण इलाकों में कुल 28 सेंटर बनाए गए हैं। रांची जिला प्रशासन की ओर से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य किया गया है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन की तरफ से जिला के लोगों से लगातार आग्रह किया जा रहा है कि वह आगे बढ़कर वैक्सीन लगवाएं।

वैक्सीनेशन केंद्रों पर रखें शारीरिक दूरी का ख्याल, मास्क का करें इस्तेमाल

जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि वैक्सीन लगवाने के दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। कतार में दूरी बनाकर खड़ा रहे। मास्क का इस्तेमाल करें।

chat bot
आपका साथी