Corona New Strain in Jharkhand: झारखंड में भी मि‍ले कोरोना के नए स्‍ट्रेन, भुवनेश्वर में हुई जांच में पुष्टि

झारखंड में भी कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्वेसिंग लेबोरेट्री में हुई जांच में झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई। राज्य सरकार ने नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए 52 सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भुवनेश्वर स्थित लैब भेजे थे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 02:57 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:15 PM (IST)
Corona New Strain in Jharkhand: झारखंड में भी मि‍ले कोरोना के नए स्‍ट्रेन, भुवनेश्वर में हुई जांच में पुष्टि
Corona New Strain in Jharkhand: झारखंड में भी मि‍ले कोरोना के नए स्‍ट्रेन। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । Corona New Strain, Corona New Strain Confirmed in Jharkhand, Jharkhand Coronavirus News Update, झारखंड में भी कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्वेसिंग लेबोरेट्री में हुई जांच में झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई। राज्य सरकार ने नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए 52 सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भुवनेश्वर स्थित लैब भेजे थे। इनमें से 39 सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए योग्य पाए गए। 39 सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग में तीन फीसद अर्थात 13 सैंपल के वायरस खतरनाक पाए गए।

नौ सैंपल में जहां यूके म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया, वहीं चार सैंपल में डबल म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया। जिन नौ सैंपल में यूके म्यूटेंट स्ट्रेन पाए गए उनमें आठ रांची तथा एक पूर्वी सिंहभूम के थे। वहीं, जिन चार सैंपल में डबल म्यूटेंट स्ट्रेन पाए गए उनमें तीन रांची तथा एक पूर्वी सिंहभूम के थे। कुल 13 सैंपल में आठ पुरुष तथा पांच महिला के सैंपल थे। बता दें कि कई राज्यों में नए स्ट्रेन होने की पुष्टि पहले हो चुकी है। झारखंड में भी जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उससे माना जा रहा था कि नया स्ट्रेन ही इसका कारण है। अब नए स्ट्रेन होने की पुष्टि हो गई है।

chat bot
आपका साथी