कोरोना मृतकों के लिए सर्व धर्म प्रार्थना, पौधारोपण, हवन तो कहीं रक्तदान शिविर

झारखंड में कोरोना मृतकों की याद में सर्व धर्म प्रार्थना पौधारोपण हवन तो कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी वर्गों के लोग तो शामिल हुए ही विधायक सांसद मंत्री राज्यसभा सदस्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधिकारी पंचायतों के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता छात्र और महिलाएं भी शामिल हुईं।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:09 PM (IST)
कोरोना मृतकों के लिए सर्व धर्म प्रार्थना, पौधारोपण, हवन तो कहीं रक्तदान शिविर
झारखंड के गुमला में कोरोना मृतकों को श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित करते समाज के प्रबुद्धजन। जागरण

रांची (जागरण टीम)। झारखंड में सोमवार को कोरोना मृतकों की याद में सर्व धर्म प्रार्थना, पौधारोपण, हवन तो कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौका था दैनिक जागरण की ओर से प्रात: 11 बजे आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा का। विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर गांव से शहर तक आयोजन हुआ। इसमें सभी वर्गों के लोग तो शामिल हुए ही, विधायक, सांसद, मंत्री, राज्यसभा सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, पंचायतों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और महिलाएं भी शामिल हुईं। सुदूर गांवों में आदिवासी समुदाय के लोगों ने भी पारंपरिक तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की। आइए पढ़ते हैं किस जिले में कैसा रहा यह आयोजन-

रामगढ़ में मुख्य कार्यक्रम शहर के गोला रोड स्थित बेसिक स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ। पूर्व विधायक शंकर चौधरी, गुरुद्वारा के प्रधान, रामगढ़ चेंबर अध्यक्ष, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष, शांतिधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष सहित सभी धर्म गुरु मौजूद थे। भुरकुंडा के दो तल्ला पंचायत भवन में भी पांच सौ लोगों ने श्रद्धांजलि दी। यहां 200 पौधारोपण हुआ। कुजू में मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारा और कुजू चौक पर विशेष प्रार्थना हुई। एसपी कार्यालय में एसपी व पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। रजरप्पा, पतरातू और मांडू थाना परिसर में भी श्रद्धांजलि सभा के बाद पौधारोपण हुआ। गोला में विधायक ममता देवी ने अपने आवास परिसर में दो मिनट का मौन रखकर पौधारोपण किया।

गुमला जिला मुख्यालय से पंचायत स्तर तक कुल 250 स्थानों पर सार्वजनिक रूप से लोगों ने श्रद्धांजलि दी। कई लोगों ने घरों में परिवार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, एराउज संस्था के सभागार में फादर ख्रिसतोफर लकड़ा व अन्य धर्मों के लोगों ने प्रार्थना की। यहां कोरोना से जान गंवाने वाले फादर अनिल तिर्की की याद में पौधा लगाया गया। गुरद्वारा और चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। घाघरा में सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, विधायक रहे शिवशंकर उरांव मौजूद रहे। वहीं जिला मुख्यालय में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय के बाहर और विकास भवन में उप विकास आयुक्त संजय कुमार अम्बष्ट ने श्रद्धांजलि दी।

कोडरमा में व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में न्यायधीशों, न्यायिक दंडाधिकारियों, अधिवक्ताओं व न्यायालय कॢमयों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। एसपी आवास में एसपी डा. एहतेशाम वकारीब समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने श्रद्धांजलि प्रकट की। पुलिस लाइन, थानों में भी जवानों व पदाधिकारियों ने मौन श्रद्धांजलि दी। उधर, ध्वजाधारी धाम में महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज के नेतृत्व में गणमान्य लोगों ने मौन रखा। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक एके सिंह, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल के साथ आरपीएफ जवानों, रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने संवेदना प्रकट की। शहीद चौक डोमचांच में जिला परिषद कार्यसमिति की प्रधान शालिनी गुप्ता, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, मुखिया सुरेश साव समेत गणमान्य लोगों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। गांधी आश्रम झुमरीतिलैया में चर्चित गायक नवीन पांड्या ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। यहां पंडित गणेश मजूमदार, नवादा बस्ती साही मदीना मस्जिद के इमाम शमशेर आलम, सिख ग्रंथी राजा सिंह, फादर जॉर्ज खलको ने धाॢमक तरीके से प्रार्थना की। यहां सिविल एसडीओ मनीश कुमार, नगर पर्षद के प्रशासक कौशलेस कुमार व सभी पार्टी के नेता मौजूद रहे।

हजारीबाग में सर्व धर्म प्रार्थना सभा में दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए। जिला स्कूल में विधायक मनीष जायसवाल की मौजूदगी प्रार्थना सभा हुई। कोरोना में पत्नी को खोनेवाले ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने पौधारोपण किया। पर्यावरणविद सुरेंद्र प्रसाद के गीतों से यहां श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड-बिहार की सीमा के चोरदारा चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने दो मिनट मौन रखा। उधर, बड़ा अखाड़ा में महंत विजयानंद दास ने गीता पाठ किया। कई मंदिरों में हवन कार्यक्रम हुए। सबसे बड़ा आयोजन बरही कोबरा बटालियन में हुआ। 250 जवानों ने पौधा लगाया। कमांडेंट राजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 112 और ग्रामीण क्षेत्रों में 146 स्थानों पर बरगद, पीपल, आम, नीम, करम, आमड़ा आदि के 2366 पौधे लगाए गए। जमशेदपुर का मुख्य कार्यक्रम संकोसाई में हुआ, जहां मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह शामिल हुए। इसके अलावा एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल, को-आपरेटिव कालेज, एलबीएसएम कालेज, ग्रेजुएट कालेज, सिविल सर्जन कार्यालय, जिला सॢवलांस कार्यालय समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा समेत तमाम राजनीतिक दल, स्वयंसेवी संस्था, सामाजिक संगठन के अलावा व्यक्तिगत आयोजन भी किए गए। दर्जनों लोगों ने ऑनलाइन दैनिक जागरण के अभियान में शामिल हुए।

चतरा में मुख्य आयोजन फांसी तालाब शहीद स्मारक पर हुआ। सनातन, इस्लाम व ईसाई धर्म गुरुओं ने प्रार्थना की। यहां श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। लाइन मोहल्ला स्थित मस्जिद-ए-रहमतुल्लाह में विशेष दुआ का एहतिमाम किया गया। इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में शांति पाठ किया गया। गिद्धौर में हवन और पूजन तथा हंटरगंज के केदलीकलां गुरुद्वारा में भी विशेष आयोजन हुआ।

सिमडेगा जिले में जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, सभी थाना, स्कूल समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें उपायुक्त सुशांत गौरव, एसपी डा. शम्स तबरेज, सिविल सर्जन डा. प्रमोद कुमार सिन्हा, एसडीओ महेन्द्र कुमार समेत तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सांसद, विधायक प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, धर्म गुरु मौजूद रहे। लोगों ने हर जगह पौधारेापण किया।

सरायकेला खरसावां में मुख्य आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुआ। डीसी अरवा राजकमल समेत सभी जिला पदाधिकारियों ने प्रार्थना की। नगर पंचायत के टाउन हाल में अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक व वार्ड सदस्यों के अलावा पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में दो मिनट का मौन धारण कर मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राजनगर बगराईसाई में सहयोगी महिला संस्था के कार्यालय में समाजसेवी चामी मुर्मू की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

लातेहार जिले में मुख्य कार्यक्रम रेडक्रास भवन में हुआ। यहां विधायक बैद्यनाथ राम, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, एनडीसी वृजलाल मरांडी, सिविल सर्जन डा. संतोष श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिवक्ता व स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिध मौजूद थे। प्रार्थना के बाद पौधारोपण किया गया। इसके बाद लोगों ने रक्तदान भी किया। बालूमाथ प्रखंड में उपप्रमुख संजीव सिन्हा ने स्वजन के साथ प्रार्थना के बाद बालिक उच्च विद्यालय के परिसर में एक सौ पौधा लगाया।

पश्चिम सिंहभूम जिले में मुख्य कार्यक्रम आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय चाईबासा में हुआ। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और आदिवासी समाज के लोगों ने उपस्थित होकर प्रार्थना की। टुंगरी स्थित तारा मंदिर में हवन किया गया। जैंतगढ़ में झारखंड मुस्लिम विकास मंच, मझगांव व खड़पोस अंजुमन कमेटी ने सामूहिक दुआ की। चक्रधरपुर में मंत्री जोबा मांझी, उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्ष अजय लिंडा ने आम जनता के साथ दो मिनट का मौन धारण किया। सभी थानों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में श्रद्धांजलि दी गई।

पलामू में प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी व डीआइजी राजकुमार लकड़ा भी सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए। सभी सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों कर्मचारियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिले में दो मिनट के लिए ट्रैफिक व्यवस्था थम सी गई। गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की। इसमें हर धर्म-वर्ग के लोग शामिल हुए। जगह जगह पौधा लगाया गया।

गढ़वा जिले में डीसी कार्यालय परिसर में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व डीडीसी एसएन उपाध्याय और कर्मचारियों ने मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। डीएसपी अवध कुमार यादव ने कार्यालय परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि दी। वहीं गढ़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिनेश कुमार ङ्क्षसह के नेतृत्व में प्रार्थना की गई। रामलला मंदिर परिसर में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। इसके बाद सभी जगह पौधारोपण भी हुआ।

रांची में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान करीब 25 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्य कार्यक्रम राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में हुआ। इसमें सांसद संजय सेठ, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित विभिन्न धर्मों के गुरु मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रियजन को खोने वाले 11 परिवारों की ओर से पौधारोपण किया गया। सदर अस्पताल में आयोजित समारोह से पहले सांसद संजय सेठ, पूर्व मंत्री एवं विधायक सीपी सिंह, उपायुक्त छवि रंजन सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पलांडू, झारखंड टेक्निकल यूनिवॢसटी, सेंट्रल यूनिवॢसटी, रांची विश्वविद्यालय, रांची नगर निगम सहित विभिन्न धाॢमक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग हाउसिंग कॉलोनी, पुलिस लाइन, रेलवे के अलावा जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक पैमाने पर श्रद्धांजलि सभा और पौधारोपण हुआ।

खूंटी में एक साथ मंदिर, चर्च, मस्जिद व सरना स्थलों में प्रार्थना की गई। यहां मुख्य कार्यक्रम नगर भवन में हुआ। विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, डीसी शशि रंजन, सिविल सर्जल डा. प्रभात कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप समेत कई गणमान्य कार्यक्रम में शामिल हुए। दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। मृतकों की याद में पौधारोपण किया। लोकसभा उपाध्यक्ष रहे कडिय़ा मुंडा ने आवासीय परिसर में पौधा लगाया। आरसी चर्च के विशप विनय कंडुलना ने भी विशप हाउस में पौधारोपण किया। उर्सलाइन व संत अन्ना के नन ने सामूहिक रूप से आरसी चर्च में पौधरोपण किया। खूंटी थाना परिसर में भी 30 पौधे लगाए गए। सभी प्रखंड मुख्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी