राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या साढ़े दस हजार के पार

राज्य ब्यूरो राची झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज अब तेजी से स्वस्थ होने लगे हैं। इससे अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:44 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:44 AM (IST)
राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या साढ़े दस हजार के पार
राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या साढ़े दस हजार के पार

राज्य ब्यूरो, राची : झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज अब तेजी से स्वस्थ होने लगे हैं। इससे अब राज्य में कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 10,555 हो गई है। मंगलवार को भी राज्य में 682 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 605 नए संक्रमितों की पहचान हुई। लगातार तीसरे दिन नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी तरफ, जमशेदपुर के दो तथा देवघर व राची के एक-एक मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई।

मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 150 मरीजों की पहचान हुई। इसके बाद पलामू में 128 नए संक्रमित पाए गए। रांची में भी कुल 103 नए मरीज मिले, जिनमें 20 मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ बताए जाते हैं। रांची के अनगड़ा थाने के 19 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जामताड़ा छोड़कर अन्य सभी जिलों में भी नए संक्रमित मिले हैं। लोहरदगा में दो गर्भवती महिलाओं सहित 14 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। बता दें कि एक दिन पूर्व सोमवार को राज्य में कोविड-19 के कुल 623 नए मरीजों की पहचान हुई थी। नए मरीजों के मिलने तथा पुराने मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 8,705 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 19,483 हो गए हैं। हालाकि, इनमें अबतक 10,555 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 223 कोरोना संक्रमित मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। हालाकि, इनमें अधिसंख्य वृद्ध थे तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

--------------

स्वस्थ होने की दर बढ़कर 54 फीसद से अधिक हुई :

राज्य में स्वस्थ होने की दर एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में यह दर बढ़कर 54.21 फीसद हो गई है। सोमवार तक के आकड़ों की बात करें तो नौ जिलों में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 60 फीसद से अधिक हो गई है। इनमें गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, देवघर, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा तथा रामगढ़ शामिल हैं। गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा में तो यह दर 70 फीसद से भी अधिक हो गई है। यह राहत की खबर है, क्योंकि झारखंड में पिछले दिनों यह दर घटकर 35 फीसद तक पहुंच गई थी। बता दें कि देश में यह दर लगभग 70 फीसद हो गई है। इस लिहाज से झारखंड काफी पीछे है, लेकिन हाल के दिनों में यह दर और बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।

-----------

जामताड़ा को छोड़कर सभी जिलों में मिले नए संक्रमित :

मंगलवार को जामताड़ा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में नए संक्रमितों की पहचान हुई। पूर्वी सिंहभूम में 150, पलामू में 128, राची में 103, पश्चिमी सिंहभूम में 30, रामगढ़ व कोडरमा में 20-20, धनबाद में 17, लोहरदगा में 14, सरायकेला-खरसावां में 13, गुमला व हजारीबाग में 12-12, साहिबगंज में 11, बोकारो, सिमडेगा व देवघर में दस-दस, गढ़वा व गोड्डा में आठ-आठ, लातेहार, गिरिडीह व खूंटी में सात-सात, दुमका में चार तथा चतरा व पाकुड़ में दो नए संक्रमित मिले हैं।

----------

682 मरीज स्वस्थ भी हुए :

मंगलवार को गिरिडीह में सबसे अधिक 133, राची में 69, पश्चिमी सिंहभूम में 68, गोड्डा में 52, पूर्वी सिंहभूम में 40, रामगढ़ में 38, देवघर व पलामू में 33-33, बोकारो में 31, गुमला में 26, हजारीबाग में 24, सिमडेगा में 21, गढ़वा व लातेहार में 20-20, चतरा में 19, पाकुड़ में 18, खूंटी में 15, कोडरमा व सरायकेला-खरसावां में आठ-आठ तथा दुमका व साहिबगंज में तीन-तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं।

---------------

chat bot
आपका साथी