आर यू में नहीं हो रहीं रोजाना 1200 कक्षाएं

राची जागरण संवाददाता राची विश्वविद्यालय अंतर्गत कॉलेजों में रोजाना 1200 आनलाइन कक्षाएं नहीं हो पा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:07 PM (IST)
आर यू में नहीं हो रहीं रोजाना 1200 कक्षाएं
आर यू में नहीं हो रहीं रोजाना 1200 कक्षाएं

राची, जागरण संवाददाता : राची विश्वविद्यालय अंतर्गत कॉलेजों में रोजाना 1200 आनलाइन कक्षाएं नहीं हो रही हैं। इसका खामियाजा विद्याíथयों को भुगतना पड़ रहा है। विभिन्न कॉलेजों में विषयवार कक्षाएं घटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों को लेनी है। लेकिन आठ महीने से अनुबंध सहायक प्राध्यापकों को मानदेय नहीं मिलने से वे कार्य बहिष्कार पर हैं। राची विश्वविद्यालय अंतर्गत कुल 600 शिक्षक हैं, इनमे से कई शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

उल्लेखनीय है पिछले 4 दिनों से अनुबंध सहायक प्राध्यापक कार्य बहिष्कार पर हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पाडे संग वार्ता विफल रही थी। इसके बाद कांट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों ने विश्वविद्यालय में आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा से भी अपने को दूर कर लिया था। फिलहाल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यो में कोई भी हिस्सा नहीं ले रहा है। व्यवस्था से नाराज होकर बुधवार से अनुबंध शिक्षक अनिश्चितकालीन आदोलन पर चले गए। राची विवि अनुबंध सहायक प्राध्यापक के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो का कहना है कि राज्यपाल के कहने के बावजूद और विभाग के दिशा निर्देश पर उनकी मागों को पूरा नहीं किया जा रहा है। 8 माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। व्यवस्था की उदासीनता के कारण अनुबंध शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आíथक समस्या से जूझना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी