जानें रांची में कैसा रहेगा मौसम, लगातार हो रही बारिश से अभी नहीं मिलेगी निजात

शुक्रवार को राजधानी रांची में दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कई इलाकों में नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा। वहीं कुछ इलाकों में नाली जाम होने से सड़क पर पानी भर गया। कई स्थान पर करीब एक फीट पानी जम गया।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:10 AM (IST)
जानें रांची में कैसा रहेगा मौसम, लगातार हो रही बारिश से अभी नहीं मिलेगी निजात
राजधानी रांची में दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई

रांची (जासं ): शुक्रवार को राजधानी रांची में दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कई इलाकों में नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा। वहीं कुछ इलाकों में नाली जाम होने से सड़क पर पानी भर गया। मेन रोड में कई स्थान पर करीब एक फीट पानी जम गया। 

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रांची में 34.6 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मानसून का एक टर्फ लाइन फिरोजपुर, अलीगढ़, रोहतक से होते हुए चाईबासा के उपर से गुजर रहा है। इसके कारण शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय क्षेत्र उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। ये दक्षिण-पश्चिम की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर अगले 24 घंटे में दिखने की संभावना है। दूसरी तरफ एक चक्रवातीय क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपर बना हुआ है। इसका प्रसार बिहार के साथ झारखंड के कुछ हिस्सों में है। इसका असर राज्य के उत्तरी हिस्सों में दिख सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। इसके साथ मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी हुई। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी