महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण मार्च

बढ़ती महंगाई के विरोध में काग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को जन जागरण मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 06:00 AM (IST)
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण मार्च
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण मार्च

संसू, ओरमांझी : बढ़ती महंगाई के विरोध में काग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को जन जागरण मार्च निकाला गया। मुख्य अतिथि मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मांडर विधायक बंधु तिर्की व पूर्व मंत्री केशव कमलेश महतो ने शास्त्री चौक ओरमाझी स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कृषि कानून को वापस लेना किसानों की जीत है। इसके लिए खिलाफ आदोलन में 700 किसान शहीद हो गए। मृतक किसानों के आश्रितों के लिए केंद्र सरकार से 5-5 करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी की माग की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी के नेतृत्व में काग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में निरंतर आदोलन किया। केंद्र सरकार को मजबूर होकर घुटना टेकना पड़ा। जन जागरण मार्च में पूर्व उपप्रमुख मुंतजीर अहमद रजा, शकर गुप्ता, सोमनाथ मुंडा, प्रेमनाथ मुंडा, सुरेश प्रसाद साहू, अशोक गुप्ता, बलराम महतो, देवेंद्रनाथ ठाकुर, रशीद अंसारी, कमिश्नर मुंडा, मुबारक अंसारी, तैयब अंसारी, रामजीत महतो, राजधाम पाहन, काशीनाथ पाहन, सुरेंद्र करमाली सहित कई काग्रेसी कार्यकर्ता थे।

----

अनगड़ा में भी किया गया बढ़ती महंगाई का विरोध

संसू, अनगड़ा 3 देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ काग्रेस पार्टी ने रविवार को गोंदलीपोखर बाजार में जनजागरण मार्च निकाला। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा कर रहे थे। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप थे। काग्रेस कार्यकर्ता देश में लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध कर रहे थे। इससे पूर्व खिजरी विधायक राजेश कच्छप के समक्ष बीसा की पंचायत समिति सदस्य सबिता मुंडा ने काग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजेश कच्छप ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रण करने में असफल रही है। गरीबों का जीवन चलाना मुश्किल हो गया है। काग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा ने कहा कि केंद्र हर मोर्चे पर विफल रहा है। जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठी है। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी रमेश पाडेय, नरेश भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा, शनिचरवा पाहन, काग्रेस युवा अध्यक्ष अजय कुमार करमाली, साकिर अंसारी, किस्टो कुजूर, छोटेलाल महतो, अर्चना मिश्रा, सचिन नायक, संजय नायक, युनूस अंसारी, सिद्दीक अंसारी आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी